'100 विधायक लाइए...CM बन जाइए', अखिलेश ने केशव-बृजेश को दिया ऑफर, बोले- रामभद्राचार्य को जेल न भेजकर गलती की

UP Politics: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को एक बार फिर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को सीएम पद का ऑफर दिया। साथ ही शंकराचार्य विवाद पर योगी सरकार पर हमला बोला है।
akhilesh to keshav brijesh bring 100 mlas be cm ramabhadracharya jail remark sparks row
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Published on
Updated on

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एक बार फिर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को सीएम पद का ऑफर दिया। इसके साथ ही अखिलेश ने शंकराचार्य वाली घटना को लेकर भी यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शंकराचार्य के साथ जैसा बर्ताव कर रही है, उसका जवाब जनता देगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने पहले ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सीएम पद का ऑफर दिया है। चलिए फिर से ऑफर करते हैं। दोनों डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक में से कोई एक 100 विधायक लेकर आए और मुख्यमंत्री बन जाए। उन्हें इससे अच्छा ऑफर नहीं मिलेगा।

केशव मौर्य को पहले भी दे चुके हैं ऑफर

अखिलेश यादव पहले भी कई बार केशव प्रसाद मौर्य को सीएम पद का ऑफर दे चुके हैं। लेकिन इस बार उन्होंने दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को भी सीएम पद का ऑफर दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि केशव और ब्रजेश पाठक इस पर कैसे और किस तरह से रिएक्ट करते हैं।

शंकराचार्य को लेकर सरकार पर हमला

अखिलेश यादव ने शंकराचार्य वाली घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बताइए शंकराचार्य जी के साथ कैसा बर्ताव हो रहा है? जब शिखा पकड़कर उनकी बेइज्जती की जा रही थी, तब ये लोग कहां थे? हमारे सनातन सिस्टम में कभी किसी शंकराचार्य को गंगा में नहाने से नहीं रोका गया, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है।

'रामभद्राचार्य को जेल भेज देना चाहिए था'

20 साल पुरानी एक घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश ने शंकराचार्य की बेइज्जती पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य की बेइज्जती करने के लिए आपको कौन मिला? मुझे रामभद्राचार्य जी के बारे में कुछ नहीं कहना चाहिए, लेकिन अगर यह उनके शिष्य हैं तो मुझसे गलती हो गई। हमने रामभद्राचार्य के खिलाफ 420 का केस वापस ले लिया। मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था।

और क्या कुछ बोले अखिलेश यादव?

इस दौरान अखिलेश यादव ने पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत किया और AI समिट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की सीएम की जापान यात्रा, धार्मिक नेताओं की बेइज्जती और विकास प्रोजेक्ट्स में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जनता की तकलीफ बढ़ रही है, वैसे-वैसे PDA गठबंधन मजबूत होता जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार टिक नहीं सकती। जनता ने इसे नकार दिया है और अब बस वोट का इंतज़ार कर रही है। अब जिस तरह से अखिलेश ने डिप्टी सीएम को ऑफर दिया है और शंकराचार्य विवाद पर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है, इस पर भाजपा की तरफ से क्या रिएक्शन आएगा यह देखना दिलचस्प होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com