-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Before Diwali Delhi Ncrs Air Quality Deteriorates To Very Poor Stage Ii Of Grap Implemented
दिवाली से पहले धुंआ-धुंआ हुई दिल्ली, NCR में आबोहवा ‘बहुत खराब’, GRAP की स्टेज II लागू
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Air Pollution: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली का AQI 302 दर्ज होने के बाद वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। प्रदूषण रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से GRAP की स्टेज II लागू कर दी गई है।

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- एएनआई
GRAP II in Delhi NCR: दिवाली से ठीक एक दिन पहले, रविवार को दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। कई इलाकों में AQI 300 के पार होने के कारण, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने बिगड़ती आबोहवा को देखते हुए तत्काल प्रभाव से प्रदूषण नियंत्रण के लिए GRAP की स्टेज II लागू कर दी है।
दिवाली से ठीक एक दिन पहले, 19 अक्टूबर 2025, रविवार को दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार बढ़ रहा है। आज शाम 4 बजे AQI 296 रिकॉर्ड किया गया, जो शाम 7 बजे बढ़कर 302 तक पहुंच गया। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 301 से 400 के बीच के एक्यूआई को ‘बहुत खराब’ माना जाता है।
दिल्ली में सांस लेने में दिक्कत
बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए, GRAP (Graded Response Action Plan) की Stage-II के तहत सभी नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इसके साथ ही, Stage-I के उपाय भी पहले से लागू रहेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और आईआईटीएम/आईआईटीएमटी की भविष्यवाणी है कि वायु गुणवत्ता आगे और खराब होने की संभावना है। लोगों ने सांस लेने में दिक्कत होने की भी बात कही।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश ने थाम दी दिल्ली-NCR की रफ्तार! सड़कों पर पानी ही पानी, 3 घंटे का रेड अलर्ट जारी
दिल्ली में ऑन लाइन ज्वेलरी खरीदना पड़ा भारी! ₹1.16 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Photo: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें
Vasant Kunj car accident: तेज बारिश के बीच हुआ खौफनाक हादसा, खुले नाले में गिरी कार, नहीं बच सकी युवक की जान
Stage II में क्या होगा?
Stage II में प्रदूषण को कम करने के लिए सख्त कदम उठाए जाते हैं। लागू होने वाले प्रमुख उपायों में सड़क पर वाहनों की संख्या सीमित करना, निर्माण कार्यों पर रोक लगाना, और धूल तथा धुएं को कम करने के लिए विशेष उपाय करना शामिल है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, सरकारी वाहन सीमित किए जाएंगे और सड़क पर पानी छिड़काव जैसे उपाय किए जाएंगे। सभी संबंधित एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने और धूल नियंत्रण (dust mitigation) के उपाय तुरंत करने का निर्देश दिया गया है।
आस पास के शहर भी बेहाल
दिल्ली-एनसीआर के आसपास के शहरों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गाजियाबाद में AQI 379, ग्रेटर नोएडा में 342, और नोएडा में 304 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में वायु प्रदूषण का स्तर 268 और गुरुग्राम में 287 रहा।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंग्स्टर हैरी बॉक्सर पर फायरिंग, गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे बाहर कम निकलें और मास्क पहनें। साथ ही, संवेदनशील समूह जैसे बच्चे, बुजुर्ग और सांस की बीमारी वाले को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, और आवश्यकता पड़ने पर Stage-III के कदम भी उठाए जा सकते हैं।
Before diwali delhi ncrs air quality deteriorates to very poor stage ii of grap implemented
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बेंगलुरु में सनसनी, क्रिकेट मैदान पर मिला इंसान का कटा हुआ सिर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Jul 29, 2026 | 01:08 PMWardha News: वर्धा में किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 की पहली सूची जारी, 33,027 किसानों को मिलेगा लाभ
Jul 29, 2026 | 01:07 PMमथुरा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक संपन्न, 2027 के चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर
Jul 29, 2026 | 01:06 PMLock Upp 2: मिल गए टॉप 3 फाइनलिस्ट? राम कपूर और शिल्पा शिंदे का सफर हुआ खत्म!
Jul 29, 2026 | 01:06 PM11 साल पुराने इस केस में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अब रद्द किया मामला
Jul 29, 2026 | 12:55 PMअवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, कोल्हापुर से शव कार में लेकर भिवंडी पहुंचा आरोपी गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 12:47 PM‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














