- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- 5 Best Tasty Bhindi Recipes For Lunch And Dinner Tips
Bhindi Recipes: इन 5 तरीकों से बनाएं भिंडी की सब्जी, ये आसान रेसिपीज बदल देंगी आपके लंच का जायका!
Best Bhindi Recipes: भिंडी की सब्जी भारतीय रसोई में काफी पसंद की जाती है और इसे कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। अगर आप रोज-रोज एक ही तरह की भिंडी खाकर बोर हो गए हैं तो ये आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज आपके लंच या डिनर का स्वाद बदल सकती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
भिंड़ी की सब्जी (सौ. एआई)

भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो हर भारतीय किचन में अक्सर बनती है। अक्सर लोग इसकी चिपचिपाहट से परेशान रहते हैं या वही साधारण भुजिया खाकर ऊब जाते हैं। भिंडी न केवल फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर है बल्कि यह बेहद वर्सटाइल सब्जी भी है। इसे बनाने का सही तरीका पता हो तो यह किसी भी शाही पकवान को टक्कर दे सकती है। अगर आप अपने रोजाना के खाने में कुछ नयापन लाना चाहते हैं तो भिंडी की इन तरीकों से जरूर ट्राई करें।

अचारी भिंडी: अगर आपको तीखा और चटपटा खाना पसंद है तो अचारी भिंडी आपके लिए बेस्ट है। इसे बनाने के लिए सौंफ, कलौंजी, राई और मेथी दाने का तड़का लगाएं। अंत में थोड़ा सा आमचूर पाउडर या अचार का मसाला डालने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। यह परांठे के साथ बहुत अच्छी लगती है।
Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
Indo Western Look: जींस के साथ दुपट्टा करें स्टाइल, कॉलेज और पार्टी के लिए है परफेक्ट ट्रेंडी फ्यूजन लुक
Pakora Recipe: बारिश का मजा दोगुना करेंगे ये 6 तरह के पकौड़े, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन
Skin Care Tips: स्किन केयर शुरू करने से पहले जान लें अपनी स्किन टाइप, तभी मिलेगा सही रिजल्ट

कुरकुरी भिंडी: शाम के नाश्ते या दाल-चावल के साथ साइड डिश के तौर पर कुरकुरी भिंडी बहुत पसंद की जाती है। भिंडी को लंबाई में पतला काटें, इसमें बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च और चाट मसाला मिलाकर डीप फ्राई करें। नमक तलने के ठीक पहले डालें ताकि भिंडी पानी न छोड़े।

दही भिंडी: ग्रेवी वाली सब्जी के शौकीनों के लिए दही भिंडी एक बेहतरीन विकल्प है। तली हुई भिंडी को दही, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाले से बनी ग्रेवी में पकाएं। दही की खटास भिंडी के स्वाद को एक नया आयाम देती है और यह रोटी या नान के साथ लाजवाब लगती है।

भिंडी दो प्याजा: रेस्टोरेंट स्टाइल खाने का मन हो तो भिंडी दो प्याजा बनाएं। इसमें प्याज को दो तरह से डाला जाता है एक बारीक कटा हुआ मसाले के लिए और दूसरा बड़े क्यूब्स में। प्याज की मिठास और भिंडी का क्रंच इसे एक प्रीमियम डिश बनाता है।

भरवां भिंडी: राजस्थानी और गुजराती घरों में भरवां भिंडी बहुत मशहूर है। इसमें सौंफ, भुना हुआ बेसन, मूंगफली का चूरा और मसालों का मिश्रण भरकर धीमी आंच पर पकाया जाता है। यह सफर में ले जाने के लिए भी एक बेहतरीन सूखी सब्जी है।
5 best tasty bhindi recipes for lunch and dinner tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड से भड़के केजरीवाल, बोले- चिट्टा पार्टी से गठबन्धन को बेचैन है BJP
Jun 09, 2026 | 08:04 PMमध्य प्रदेश में कांग्रेस चित्त…तीनों राज्यसभा सीटों पर BJP का कब्जा, एक गलती से रद्द हुआ मीनाक्षी का नामांकन
Jun 09, 2026 | 07:55 PMमां, माटी, मानुष के किले में सेंध! कुछ बागी, कुछ दीदी के साथ तो कुछ ने साधी चुप्पी…तीन खेमों में बंटी TMC
Jun 09, 2026 | 07:49 PMआरएसएस पर हमले से नहीं बदलेगी गुलबर्गा की तस्वीर’, प्रियांक खड़गे पर बीवाई विजयेंद्र का पलटवार
Jun 09, 2026 | 07:39 PMभारतीय डाक विभाग ने GDS भर्ती 2026 की चौथी मेरिट लिस्ट जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक
Jun 09, 2026 | 07:38 PMदिल्ली में 500 तिरंगे हटाने के आरोप पर सियासत तेज, आम आदमी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
Jun 09, 2026 | 07:37 PMमां वैष्णो देवी के भक्तों को रेल मंत्री की सौगात, श्रद्धालुओं के लिए कटरा-हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Jun 09, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM


















