Delhi Politics: विधानसभा सत्र से पहले भाजपा का बड़ा ऐलान, कांग्रेस के बागी को दी अहम जिम्मेदारी

दिल्ली विधानसभा का 3 दिनों का सत्र बुलाया गया है। इसके लिए भाजपा ने प्रोटेम स्पीकर का ऐलान कर दिया है। प्रोटेम स्पीकर विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की कार्यवाही पूरी करेंगे।
अरविंदर सिंह लवली होंगे दिल्ली विधानसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर
प्रधानमंत्री मोदी के साथ अरविंदर सिंह लवली (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है। 20 फरवरी को रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और इसके बाद सरकार ने अपना कामकाज भी शुरू कर दिया है। शपथ लेने के साथ ही सीएम रेखा और उनके सभी मंत्री एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दिल्ली की रेखा सरकार ने विधानसभा का पहला सत्र बुलाया है, जिसमें नए विधायकों का शपथ दिलाई जाएगी।

दिल्ली विधानसभा का 3 दिनों का सत्र बुलाया गया है। इसके लिए भाजपा ने प्रोटेम स्पीकर का ऐलान कर दिया है। प्रोटेम स्पीकर विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की कार्यवाही पूरी करेंगे। स्पीकर के चुनाव के बाद सभी इस सत्र में सभी निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। ये सत्र 24 फरवरी से 27 तक चलेगा।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक और दिल्ली विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि अरविंदर सिंह लवली सदन में ‘प्रोटेम स्पीकर' की भूमिका निभाएंगे। गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली की जनता के जोश और जुनून के अनुरूप कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई है, जिसमें आगे की कार्यवाही कैसे आगे बढ़ेगी इस पर कुछ चर्चा हुई है।

अरविंदर लवली होंगे प्रोटेम स्पीकर

‘प्रोटेम स्पीकर' के सवाल पर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सदन की कार्यसूची शाम तक जारी कर दी जाएगी और यह भूमिका अरविंदर सिंह लवली अदा करेंगे। बता दें कि प्रोटेम स्पीकर अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष होते हैं, जो पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव तक सीमित समय के लिए सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं। बता दें कि अरविंदर सिंह लवली पहले कांग्रेस में थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले लवली ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया और भाजपा में शामिल हो गए। लवली दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष थे। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

20 को हुआ शपथ ग्रहण समारोह

भाजपा ने गुरुवार को 27 साल से बाद दिल्ली में सरकार बनाई। रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। विजेंद्र गुप्ता के दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बनने की संभावना है। दिल्ली-NCR की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

विधानसभा में पेश होगी कैग की रिपोर्ट

माना जा रहा है कि पहले ही सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबत बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा सरकार पहले सत्र में ही 5 साल से पेंडिंग पड़ी कैग रिपोर्ट को पेश करने जा रही है। जिनमें 'शीशमहल' से लेकर कथित शराब घोटाले भी रिपोर्ट शामिल होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि भापजा ने पहले ही सत्र से आप को घेरने की तैयारी कर ली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com