- Hindi News »
- Crime »
- Up Ats Arrests Terrorist Foils Plot To Impose Sharia Law
UP ATS ने एक आतंकी को किया गिरफ्तार, शरीयत कानून लागू करने की साजिश नाकाम
UP ATS: यूपी एटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ATS ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसपर कथित रूप से भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को हटाकर शरीयत कानून लागू करने की साजिश रचने का आरोप है।
- Written By: पूजा सिंह

फाइल फोटो
Major action by UP ATS: यूपी एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने मंगलवार को मलपुर, केरल से मोहम्मद रजा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रजा पर आरोप है कि वह कथित रूप से भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को हटाकर शरीयत कानून लागू करने की साजिश रच रहा था।
यूपी एटीएस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद रजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एटीएस अब इसके नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन की गहन जांच में जुटी है। गौरतलब है कि सोमवार को ही एटीएस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान अकरम, मोहम्मद तौहीद, कासिम और सफील के रुप में हुई। जांच में सामने आया कि मोहम्मद रजा इन्हीं आरोपियों के साथ मिलकर मुजाहिद आर्मी बनाने की योजना में शामिल था। इनका मकसद गैर-मुस्लिम धार्मिक प्रमुखों की टारगेट किलिंग करना और सरकार को अस्थिर कर गिराना था।
पाकिस्तानी संगठन से संपर्क में था आरोपी
एटीएस के अनुसार, आरोपी पाकिस्तानी संगठन से संपर्क में था और लगातार समान मानसिकता वाले लोगों को रेडिकलाइज़ करके अपने नेटवर्क से जोड़ रहा था। इन सभी की साजिश देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती थी।इसी तरह, एक अन्य कार्रवाई में 4 अगस्त को यूपी एटीएस ने भारत विरोधी आपराधिक षड्यंत्र रचने और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का मंसूबा रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी की गिरफ्तारी मुंबई से सटे ठाणे जिले के बदलापुर से हुई थी, जिसका नाम उसामा माज शेख है। वहीं, दूसरे आरोपी अजमल अली की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के अमरोहा से हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
पता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी व्यक्तियों के संपर्क में थे
इस मामले में रिवाइविंग इस्लाम नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप की भी जानकारी सामने आई। इस ग्रुप में 3 एडमिन समेत लगभग 400 पाकिस्तानी मेंबर हैं। इस ग्रुप में एक नंबर उत्तर प्रदेश का भी जुड़ा है। यह मोबाइल नंबर अजमल अली का था, जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से राष्ट्रविरोधी व गैर-मुस्लिम धर्म के व्यक्तियों के प्रति कट्टरपंथी विचारधारा को प्रसारित-प्रचारित कर रहा था। एटीएस की पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह व्हाट्सएप पर रिवाइविंग इस्लाम ग्रुप के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई पाकिस्तानी व्यक्तियों के संपर्क में था।
ये भी पढ़ें : नोएडा STF की बड़ी कार्रवाई, उद्यमियों से अवैध वसूली करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
दोनों आरोपी मुस्लिम नवयुवकों को गैर-मुस्लिमों के प्रति भड़का कर उनमें रोष पैदा करते थे और उनको भारत विरोधी, आपराधिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करते थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Up ats arrests terrorist foils plot to impose sharia law
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














