- Hindi News »
- Crime »
- Ruckus Over Wrong Side Entry In Greater Noida Guards Assault Woman Four Arrested
ग्रेटर नोएडा : रॉन्ग साइड एंट्री पर बवाल, गार्डों ने महिला से की मारपीट, चार गिरफ्तार
Greater Noida: बिसरख थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसायटी में एक महिला के साथ गार्डों ने जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि, रॉन्ग साइड एंट्री लेने को लेकर विवाद हुआ था।
- Written By: पूजा सिंह

चार लोग गिरफ्तार (सौ. सोशल मीडिया)
Four arrested In Assault Case: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसायटी में शुक्रवार देर रात रॉन्ग साइड एंट्री को लेकर बड़ा विवाद हो गया। मामूली बहस मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें एक महिला को भी पीटा गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गार्ड और सोसायटी वाले एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं।
मामला शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे का है। जानकारी के अनुसार, अर्जुन नामक निवासी अपनी कार से सोसाइटी के निकास गेट से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। गेट पर तैनात गार्डों ने जब उन्हें रोका तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि गार्ड सत्यम शुक्ला और गौतम सिंह ने अर्जुन पर हमला कर दिया। झगड़े को शांत कराने के लिए वहां मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव करने लगे।
गार्डों ने महिला के साथ की मारपीट
इसी दौरान एक महिला भी विवाद में आ गई। आरोप है कि गार्डों ने महिला के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जबकि वह केवल झगड़ा रोकने की कोशिश कर रही थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हालात संभालने के लिए आगे आए और भीड़ को काबू करने का प्रयास किया।
सम्बंधित ख़बरें
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
रॉन्ग साइड से आने को लेकर हुआ विवाद
कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि घटना रॉन्ग साइड से प्रवेश को लेकर हुई थी। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गार्ड सत्यम शुक्ला और गौतम सिंह के साथ ही निवासी अर्जुन और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें : फर्रुखाबाद: कोचिंग सेंटर में हुआ भीषण धमाका, 2 छात्रों की मौत, दहल उठा इलाका
स्थानीय निवासियों कार्रवाई की मांग की
फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सोसायटी में ट्रैफिक अनुशासन और गार्डों के व्यवहार को लेकर पहले भी कई शिकायतें की गई थीं, लेकिन उस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था और गार्डों के आचरण की निगरानी के लिए पुख्ता व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ruckus over wrong side entry in greater noida guards assault woman four arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














