- Hindi News »
- Gujarat »
- Gujarat Valsad Man Kills Former Mother In Law Over Illegal Relationship
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
- Written By: अक्षय साहू
Valsad Mother In Law Murder Case: गुजरात के वलसाड में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतका का अपने ही पूर्व दामाद के साथ अवैध संबंध था।

गुजरात के वलसाड में एक आदमी ने अपनी पूर्व सास की हत्या की (सोर्स- IANS)
Man Killed Mother In Law in Gujarat Valsad: गुजरात के वलसाड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि महिला की बेटी का पूर्व पति निकला। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक महिला और उसके पूर्व दामाद के बीच रिश्ते थे। इसी वजह से तलाक भी हो गया था।
पुलिस के मुताबिक, अतुल रेलवे स्टेशन के पास एक महिला की लाश मिली थी। जांच में पता चला कि महिला का नाम मायादेवी पासवान है। जब जांच आगे बढ़ी और पड़ोसियों से पूछताछ हुई तो पता चला कि उनकी बेटी का तलाक हो चुका था, लेकिन पूर्व दामाद अक्सर उनके घर आया-जाया करता था।
पूर्व दामाद की शादी के बाद विवाद
जब पूर्व दामाद पर पुलिस को संदेह हुआ तो जांच के लिए उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि महिला और उसके पूर्व दामाद के बीच संबंध थे। इसी वजह से मृतका की बेटी से तलाक भी हुआ था। दो साल से अधिक समय से दोनों के बीच अवैध संबंध थे। हालांकि, इस बीच महिला के पूर्व दामाद ने कहीं और शादी कर ली। जब इसकी जानकारी मायादेवी को हुई तो दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते उसने मायादेवी की हत्या कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में ई-रिक्शा सवार युवक को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी देकर लूटा; चालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
उद्धव की बैठक में गैरहाजिर एकनाथ शिंदे के मंत्री के पास हाजिरी, शिवसेना UBT सांसद को लेकर तेज हुई चर्चा
उज्जैन के झलारिया में खेत की बाउंड्री को लेकर खूनी संघर्ष, तलवार और पाइप से हमला, एक गंभीर घायल
नागपुर में ‘केरल स्टोरी’ जैसा खौफनाक कांड; फौजी की पत्नी से रेप, जबरन धर्मांतरण और गोमांस खिलाने का आरोप
पत्थर और हथियारों से की सास की हत्या
गुजरात पुलिस ने बताया कि 14 मई को आरोपी ने मायादेवी को मिलने के लिए बुलाया था। घटनास्थल पर दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और तकरार बढ़ गई। इसके बाद आरोपी ने पत्थर और हथियारों से उसकी हत्या कर दी। फिर शव को साड़ी से बांधकर नाले में फेंक दिया।
यह भी पढ़ें- करडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
पूछताछ में दामाद ने कबूला सच
पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी अक्सर महिला के घर आता-जाता था। इसकी जानकारी पड़ोसियों को भी थी। हत्या के बाद पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर जब जांच तेज हुई तो आरोपी पकड़ में आया। सर्विलांस से जब उसकी लोकेशन चेक की गई तो घटना वाले दिन उसकी लोकेशन घटनास्थल के आसपास ही थी। ऐसे में जब उससे कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने पूरी घटना बता दी।
Gujarat valsad man kills former mother in law over illegal relationship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Redmi Turbo 5 ने मचाई धूम, 100W फास्ट चार्जिंग और शानदार डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे खुश
Jun 16, 2026 | 02:14 PMमध्यप्रदेश जेल विभाग में बड़ा फेरबदल, कई केंद्रीय जेलों के अधीक्षक बदले, 20 डिप्टी जेलरों के भी तबादले
Jun 16, 2026 | 02:14 PMपुणे में 9 जुलाई को होगा संतों की पालकी का आगमन, मनपा ने तैयारियों को लेकर कसी कमर; दिए कड़े निर्देश
Jun 16, 2026 | 02:13 PM2029 तक खत्म हो जाएगी शिवसेना UBT, ऑपरेशन टाइगर के बीच एकनाथ शिंदे गुट के नेता का बड़ा दावा
Jun 16, 2026 | 02:11 PMअस्पतालों में स्ट्रेचर-व्हीलचेयर तो हैं, पर चलाने वाले गायब! खुद स्ट्रेचर खींचने को मजबूर मरीजों के परिजन
Jun 16, 2026 | 02:08 PMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नागपुर में वोटिंग से पहले शरद पवार गुट के 6 पार्षद नॉट रिचेबल! MVA में हड़कंप
Jun 16, 2026 | 02:08 PMPrince Yadav की नेपाल में मौत पर सस्पेंस, रौशन आनंद ने लगाया हत्या का आरोप, आखिर क्या है सच?
Jun 16, 2026 | 02:04 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














