MP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान

Wheat Procurement MP: मध्य प्रदेश में 23 मई 2026 तक गेहूं की खरीदी जारी रहेगी। खाद्य मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के अनुसार, अब तक 12 लाख से अधिक किसानों से 87.71 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।
MP Wheat Procurement 2026 Record 87 Lakh Metric Ton Purchased Time Extended Till
एमपी में 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Govind Singh Rajput Wheat Procurement MP: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने जानकारी दी है कि अब तक 12 लाख 10 हजार 785 किसानों से 87 लाख 71 हजार 485 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तौल पर्ची बनाने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया है। वहीं देयक (पेमेंट) जारी करने की प्रक्रिया रात 12 बजे तक की जाएगी। गेहूं का उपार्जन सप्ताह में छह दिन, सोमवार से शनिवार तक जारी है। यह व्यवस्था किसानों की सहूलियत के लिए की गई है।

23 मई तक जारी रहेगा उपार्जन

मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया 23 मई 2026 तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है। साथ ही, जरूरत के अनुसार तौल कांटों की संख्या बढ़ाने का अधिकार जिलों को भी दिया गया है। खाद्य विभाग द्वारा उपार्जन कार्य की प्रति घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि प्रक्रिया सुचारु और पारदर्शी बनी रहे।

10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हुआ भुगतान

गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि किसानों को अब तक 10 लाख 19 हजार 138 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि उपार्जित गेहूं में से 75 लाख 95 हजार 792 मीट्रिक टन का परिवहन पूरा कर लिया गया है। किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जा रहा है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी दिया जा रहा है, जिससे कुल दर 2625 रुपये प्रति क्विंटल हो जाती है। सरकार किसानों को समय पर भुगतान और सुचारु उपार्जन सुनिश्चित कर रही है।

राजधानी भोपाल में 24 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा का गेहूं उपार्जन

राजधानी भोपाल में 24 लाख 62 हजार 136 मीट्रिक टन, उज्जैन में 20 लाख 23 हजार 374 मीट्रिक टन, नर्मदापुरम में 7 लाख 11 हजार 481 मीट्रिक टन, जबलपुर में 9 लाख 91 हजार 141 मीट्रिक टन, सागर में 7 लाख 23 हजार 926 मीट्रिक टन, ग्वालियर में 3 लाख 66 हजार 345 मीट्रिक टन, रीवा में 5 लाख 17 हजार 985 मीट्रिक टन, इंदौर में 7 लाख 17 हजार 229 मीट्रिक टन, चंबल में 1 लाख 96 हजार 685 मीट्रिक टन तथा शहडोल संभाग में 61 हजार 183 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com