-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Jharkhand Fake Liquor Factory Busted In Saraikela Two Accused Arrested
झारखंड: सरायकेला में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
- Written By: पूजा सिंह
Jharkhand crime news: सरायकेला जिले की पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2019 लीटर नकली अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

सरायकेला पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार (सौ. सोशल मीडिया)
Action Against Illegal Liquor Trade: झारखंड के सरायकेला जिले की पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लाख रुपए मूल्य की नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के हाथीमारा गांव में अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब बनाई जा रही है और उसका भंडारण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।
2019 लीटर की नकली अंग्रेजी शराब बरामद
टीम ने गुरुवार को छापेमारी की और 248 पेटियों में विभिन्न ब्रांडों की लगभग 2019 लीटर की नकली अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके साथ ही शराब की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले स्टीकर, बोतल कैप, सीलिंग मशीन, कार्टन और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
मुंबई के मानखुर्द में 4 मंजिला अवैध इमारत गिरने से 6 की मौत: मकान मालिक और ठेकेदार समेत 2 गिरफ्तार, केस दर्ज
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
महाराष्ट्र में नकली दूध गिरोह का भंडाफोड़: FDA की 5 जिलों में छापेमारी, 20 हजार लीटर दूध नष्ट, 13 गिरफ्तार
दो आरोपी गिरफ्तार
प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह शराब झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में सप्लाई की जानी थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तस्कर दीपक नामित और लुगनी हेंब्रम को मौके से गिरफ्तार किया। दोनों खरसावां थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो राज्य के विभिन्न जिलों में नकली शराब की आपूर्ति करता है। उन्होंने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें : 2 दिन में 258 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, अमित शाह बोले-हथियार उठाने वालों पर होगी कार्रवाई
फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया सैंपल
एसपी लुणायत ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हाल के महीनों में कई स्थानों से बड़ी मात्रा में नकली शराब जब्त की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद शराब और जब्त सामग्रियों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित ब्रांड कंपनियों को भी सूचना दी जाएगी ताकि नकली उत्पादों की पहचान और वितरण शृंखला का पूरा खुलासा किया जा सके।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Jharkhand fake liquor factory busted in saraikela two accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में बारिश का कहर: 24 घंटे में मुंबई में 523 पेड़ गिरे, ठाणे-पुणे बेहाल, नासिक में हाई अलर्ट
Jul 08, 2026 | 10:15 AMSourav Ganguly Birthday: 54 साल के सौरव गांगुली की पूरी जीवन यात्रा, जन्मदिन पर जानें ‘दादा’ के अनसुने किस्से
Jul 08, 2026 | 10:15 AMराम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपियों की 40 घंटे की पुलिस रिमांड, क्या खुल गए हैं कई अहम राज?
Jul 08, 2026 | 10:14 AMजम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
Jul 08, 2026 | 10:10 AMनासिक धर्मांतरण और दुष्कर्म मामला: जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेगी निदा खान
Jul 08, 2026 | 10:08 AMसागर में सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया प्रहलाद पटेल के बयान का समर्थन
Jul 08, 2026 | 10:08 AMCreatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
Jul 08, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














