-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Body Of A Female Constable Was Found In Barabanki
बाराबंकी में छत-विछत मिली महिला सिपाही की लाश, पुलिस को हत्या की आशंका
- Written By: Saurabh Pal
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक महिला सिपाही की छत-विक्षत लाश मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

मृतक महिला सिपाही, पुलिस अधिकारी (फोटो-सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पुलिस ने एक तालाब के निकट बुधवार को एक महिला कांस्टेबल का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस घटना में महिला के एक सहकर्मी के शामिल होने का संदेह है। महिला कांस्टेबल ने अपने एक सहकर्मी पर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मसौली क्षेत्र के बिंदौरा गांव में शव देखे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान सुलतानपुर जिले के जैसीपुर क्षेत्र की रहने वाली विमलेश पाल (28) के रूप में हुई है और घटनास्थल पर मिले पुलिस पहचान पत्र से उसकी पहचान की पुष्टि हुई।
एसपी बोले- जांच के बाद दी जाएगी जानकारी
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत और मसौली थाना प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और किसी भी मीडियाकर्मी या व्यक्ति को घटनास्थल के पास जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच के बाद जानकारी साझा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
शोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा
भंडारा में 245 किलो गांजा जब्त, सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
छिंदवाड़ा: मोबाइल पर अश्लील कंटेंट देख 7 नाबालिगों ने मासूम से की दरिंदगी की कोशिश, भेजे गए बाल सुधार गृह
शव के पास मिली स्कूटी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या और आत्महत्या सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। विजयवर्गीय ने बताया कि विमलेश सुबेहा थाने में तैनात थीं और उन्हें लोधेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में ड्यूटी पर तैनात किया गया था, लेकिन वह वहां कभी नहीं गईं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास से मिला एक स्कूटर कांस्टेबल इंद्रेश मौर्य के नाम पर पंजीकृत है और वह वर्तमान में हरदोई में तैनात हैं। पुलिस ने दोनों के संपर्क में होने की पुष्टि की।
ये भी पढ़ें-पाठक से मिले टिकैत…योगी सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, फिर मायावती की तारीफ
इंद्रेश मौर्य के खिलाफ महिला सिपाही ने दर्ज कराई थी शिकायत
अधिकारी ने बताया कि विमलेश ने 2024 में मौर्य के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, लेकिन बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया और उन्होंने कथित तौर पर शादी कर ली थी। उन्होंने बताया कि मौर्य का बाद में हरदोई तबादला कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मौर्य 27 जुलाई से छुट्टी पर है और उसकी तलाश जारी है।
पुलिस महानिरीक्षक (अयोध्या रेंज) प्रवीण कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला कि महिला का एक साथी कांस्टेबल के साथ संबंध था, जिसके खिलाफ उसने पिछले साल दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया, “बाद में विमलेश ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि उसने ‘कोर्ट मैरिज’ कर ली है और आगे कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।” अधिकारी ने बताया किल प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।
Body of a female constable was found in barabanki
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














