-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rakesh Tikait Warned The Bjp Government Of Agitation In Prayagraj
पाठक से मिले टिकैत…योगी सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, फिर मायावती की तारीफ
- Written By: Saurabh Pal
Rakesh Tikait: किसान नेता राकेश टिकैत इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्होंने पहले SIR का समर्थन किया। इसके बाद मायावती की तारीफ की। अब ब्रजेश पाठक से मुलाकात के बाद आंदोलन की चेतावनी दी है।

राकेश टिकैत (फोटो-सोशल मीडिया)
UP News: किसान नेता राकेश टिकैत ने पूर्वी उत्तर प्रदेश का रुख कर किसान संगठन में जान फूंक रहे हैं। प्रयागराज के पत्थर गिरिजाघर धरना स्थल पर बुधवार को भाकियू ने अन्नदाता हुंकार महापंचायत का आयोजन किया। इस महापंचायत में यूपी के अवध रीजन के कई जिलों के किसान शामिल हुए। वहीं इस महापंचयत में प्रमुख रूप से किसान नेता राकेश टिकैत मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने किसानों की उपेक्षा को लेकर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
टिकैत ने अपने संबोधन में एमसएमपी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज किसानों को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। सरकार एमएसपी गारंटी कानून बनाने से कतरा रही है, जिससे किसानों का बिचौलियों के हाथों शोषण हो रहा है। इतना ही नहीं सरकार को घेरते हुए कहा कि ये सरकार बड़ी-बड़ी कंपनियों के हित में भूमि अधिग्रहण कर रही है और मुआवजे के नाम धोखा दे रही है।
ब्रजेश पाठक से मुलाकात के बाद मायावती की तरीफ
राकेश टिकैत की प्रयागराज में महापंचायत कई मामलों में अहम है। क्योंकि इससे पहले किसान नेता ने यूपी पूर्व ADJ प्रशांत कुमार से मुलाकात की थी। जो सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा बुधवार को ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। इस मुलाकात को टिकैत और डिप्टी सीएम पाठक की तरफ से शिष्टाचार भेंट बताई गई। वहीं पिछले दिनों टिकैत मायावती की तारीफ भी करते नजर आए थे। एक किसान नेता की सियासी मुलाकातें और तरीफ कई सवाल खड़े करती है। ऐसे में प्रयागराज में किसान संगठन की मीटिंग में सरकार की आलोचना और आंदोलन की चेतावनी के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
टिकैत ने दी आंदोलन की चेतावनी
क्रोनोलॉजी संकेत देती है कि 2027 चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ टिकैत एक बड़ा आंदोलन कर सकते हैं। क्योंकि उन्होंने सियासत से संन्यास का ऐलान कर दिया है। राकेश टिकैत एक बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन किसान आंदोलन के बाद उनसे कई बार चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछे गए। उन्हों हर मौके पर कहा है कि वह चुनाव अब नहीं लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें-जमीन पर उतरेगी राहुल और तेजस्वी की जोड़ी, पदयात्रा में सरकार की खोलेंगे पोल
किसान महापंचायत में टिकैत ने रखी ये मांगे
1. एमएसपी गारंटी कानून की मांग करते हुए टिकैत ने कहा कि इससे किसान अपनी उपज उचित दर पर बेच सकते हैं।
2. इसके अलावा भूमि अधिग्रहण में पारदर्शिता और मुआवजा बढ़ाने की मांग की है। टिकैत ने कहा कि सरकार 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मुआवजा तो दे रही है, लेकिन वह दरें आज के बाजार मूल्य से काफी कम हैं
3. राज्य में बिजली वितरण कंपनियों के निजीकरण का भी किसान नेता ने विरोध किया। उन्होंने आगरा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां किसानों की स्थिति खराब है। महंगी दरों पर बिजली किसानी के लिए घाटे का सौदा बन गई है।
4. किसानों के लिए समय पर खाद और बीज की उपल्बधता की मांग की। राकेश टिकैत ने कहा कि सीजन में किसानों को यूरिया, डीएपी और बीज के परेशानी का सामना करना पड़ता है।
5. इसके अलावा योगी सरकार द्वारा बेसिक स्कूलों के मर्जर का भी उन्होंने विरोध किया।
Rakesh tikait warned the bjp government of agitation in prayagraj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













