Nashik Crime: पुलिस बनकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार; 30 लाख के आभूषण जब्त

Nashik Fraud Case: नासिक में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से करीब 30 लाख रुपये के सोने के आभूषण जब्त हुए हैं।
Ambad police station
gold jewellery seized (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ambad Police Station: नासिक शहर पुलिस आयुक्तालय के मार्गदर्शन में अंबड पुलिस स्टेशन की टीम ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर नागरिकों से ठगी और चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं।

आरोपी राह चलते लोगों को रोककर कहते थे कि जांच चल रही है और आप संदिग्ध हैं। इसके बाद वे खुद को पुलिस अधिकारी बताकर जांच के नाम पर लोगों से सोने के आभूषण और नकदी उतरवा लेते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने इस तरीके से कई स्थानों पर वारदात करना स्वीकार किया है।

कुल 70 मामले दर्ज

इस मामले में अमनदअली अकबरअली बेग (उम्र 47 वर्ष, निवासी भिवंडी, जिला ठाणे) और फैजान इम्तियाज अंसारी (उम्र 28 वर्ष, निवासी भिवंडी, जिला ठाणे) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ नासिक शहर और आसपास के क्षेत्रों सहित अन्य जिलों में कुल लगभग 70 मामले दर्ज हैं। इनमें नासिक शहर के 42, नासिक ग्रामीण के 10, धुलिया के 5 तथा कर्नाटक राज्य के 9 मामले शामिल हैं।

पुलिस कर्मी मयूर बोरसे ने पिछले दो वर्षों से इस फर्जीवाड़े के तरीकों का गहन अध्ययन कर विभिन्न सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए थे। नियमित गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर पुलिस ने जाल बिछाया। करीब 30 किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज में पीछा करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से और भी कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

फर्जी पुलिस

इस संबंध में अंबड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगवेंद्रसिंह राजपूत और सहायक पुलिस निरीक्षक विलास पाडोलकर कर रहे हैं। इस बीच पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति रास्ते में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर जांच के नाम पर आभूषण या नकदी मांगता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें और संबंधित व्यक्ति का अधिकृत पहचान पत्र अवश्य जांच लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com