मंडप में नम आंखों के साथ इंतजार करते दिखे विजय देवरकोंडा, इमोशनल एंट्री से छा गईं रश्मिका मंदाना

Kalyani Priyadarshan Post: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की। कपल की दोस्त कल्याणी प्रियदर्शन ने इमोशनल वेडिंग पलों का खुलासा किया।
Kalyani Priyadarshan Reaction Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding
कल्याणी प्रियदर्शन, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding: दक्षिण सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर की खूबसूरत वादियों के बीच दोनों ने तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं थीं, लेकिन अब इस प्रेम कहानी को आधिकारिक मंज़िल मिल गई है।

शादी बेहद इंटीमेट रखी गई थी, जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया। इंडस्ट्री से करीबी दोस्तों में एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी शामिल थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कपल को खास अंदाज़ में बधाई दी और शादी के मंडप की इमोशनल झलक साझा की। कल्याणी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने सबसे अच्छी लड़की को अपने बेस्ट फ्रेंड से सबसे खूबसूरत माहौल में शादी करते देखा।

कल्याणी प्रियदर्शन का पोस्ट

कल्याणी के इस पोस्ट ने फैंस को शादी के उन अनदेखे पलों की झलक दी, जिनमें भावनाएं साफ झलक रही थीं। कल्याणी ने बताया कि जब रश्मिका मंडप की ओर बढ़ रही थीं, तब विजय पीठ करके बैठकर उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने लिखा कि उनके हर कदम का वजन महसूस किया जा सकता था। धीमी और स्थिर सांसें, नम आंखें सब कुछ बिना शब्दों के कह रही थीं। इस बयान ने फैंस को भावुक कर दिया।

Kalyani Priyadarshan Reaction Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding

रश्मिका और विजय का रिश्ता

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि उन्होंने कभी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, लेकिन साथ में छुट्टियों और इवेंट्स की तस्वीरों से कयास लगते रहे। कुछ दिन पहले ही दोनों ने शादी की घोषणा कर सबको सरप्राइज दिया था। उदयपुर के शाही माहौल में हुई इस शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कपल की प्रेम कहानी की नई शुरुआत

दुल्हन के रूप में रश्मिका पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं विजय ने भी ट्रेडिशनल लुक में सभी का ध्यान खींचा। फैंस और सेलेब्स लगातार कपल को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह शादी न सिर्फ दो सितारों का मिलन है, बल्कि दोस्ती, सम्मान और विश्वास पर टिकी एक खूबसूरत प्रेम कहानी की नई शुरुआत भी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com