-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Tunnel Blast In Chhattisgarhs Kanker District One Jawan Injured 15 Policemen Injured In Bus Truck Collision
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरंग विस्फोट; एक जवान जख्मी, बस-ट्रक की टक्कर में 15 पुलिसकर्मी घायल
- Written By: किर्तेश ढोबले
Tunnel blast in Chhattisgarh's Kanker district; One jawan injured, 15 policemen injured in bus-truck collision

प्रतीकात्मक तस्वीर
रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिससे इस घटना में सशस्त्र सीमा बल (SSB) का एक जवान घायल हो गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
कांकेर जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि, जिले के रावघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटकलबेड़ा गांव के जंगल में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिससे इस घटना में एसएसबी के 33वीं बटालियन का जवान घायल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, जब गश्ती दल रायपुर से 150 किलोमीटर दूर कोसरोंडा गांव में स्थित अपने शिविर के पास जंगल की घेराबंदी कर रहे थे, तभी नक्सलियों ने एक आईईडी विस्फोट कर दिया, जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान… पद्म पुरस्कारों से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
हैवानियत की सारी हदें पार! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कराया, पेशाब पिलाकर बनवाया वीडियो
Chhattisgarh Naxal: नारायणपुर में नक्सली साजिश नाकाम, BSF ने बरामद किया हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा
उल्लेखनीय है कि, एसएसबी की 33 वीं और 28 वीं बटालियन को 2016 से जिले के रावघाट और ताड़ोकी क्षेत्रों में विशेष रूप से निर्माणाधीन दल्लीराजहरा (बालोद जिला) रावघाट (कांकेर) रेलवे परियोजना की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ में ही दूसरा हादसा हुआ है। जिसमें कम से कम 13 पुलिसकर्मी घायल होने की सूचना मिली है।खबरों के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, बस उन पुलिसकर्मियों को ले जा रही थी, जिन्हें जिले के दौरे के लिए मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया था।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक पल्लव ने बताया कि, यह अपघात सुबह सात बजकर 45 मिनट पर सोरी नारायण थाना क्षेत्र के कान सदा पुल के पास हुई। हालांकि, ख़राब मौसम के कारन सीएम भूपेश बघेल की जांजगीर-चांपा की प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी गई है।
Tunnel blast in chhattisgarhs kanker district one jawan injured 15 policemen injured in bus truck collision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMपंजाब कांग्रेस में घमासान, चन्नी और बघेल की बैठक में क्या हुआ? अब हाईकमान करेगा फैसला
Jul 11, 2026 | 04:58 PMआगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PMChauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
Jul 11, 2026 | 04:56 PMआषाढ़ी वारी के बाद पुणे मनपा का रिकॉर्ड: एक दिन में 271.841 मीट्रिक टन कचरा हटाकर शहर किया साफ
Jul 11, 2026 | 04:55 PMनागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
Jul 11, 2026 | 04:54 PMIIT रुड़की में जलभराव के बीच छात्रों ने शुरू की ‘बोट सर्विस’, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jul 11, 2026 | 04:45 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














