- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Kawardha Paddy Worth Rs 7 Crore Missing From Kawardha District Officials Say It Was Eaten By Rats
छत्तीसगढ़ में 7 करोड़ का धान घोटाला! अधिकारी बोले- चूहे और दीमक खा गए, 26000 क्विंटल धान गायब
Chhattisgarh News: कवर्धा में 7 करोड़ रुपये का धान संग्रहण केंद्र से गायब है. जब इसको लेकर अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने साफ कह दिया कि धान गायब नहीं है, बल्कि इसे चूहे और दीमक खा गए।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर
Kawardha Paddy Worth Rs 7 Crore Missing: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदी गई धान के भंडारण में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। विपणन विभाग की आंतरिक जांच में जिले के संग्रहण केंद्रों से करीब 26 हजार क्विंटल धान की कमी पाई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग आठ करोड़ रुपये है। इस कमी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने चूहा, दीमक, कीट-पतंग और मौसम के प्रभाव को कारण बताया है, हालांकि प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं और संभावित हेराफेरी के संकेत भी मिले हैं।
यह मामला खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 से संबंधित है, जब किसानों से खरीदी गई धान को जिले के संग्रहण केंद्रों में रखा गया था। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, बाजार चारभाठा और बघर्रा संग्रहण केंद्रों में सात लाख 99 हजार क्विंटल धान का भंडारण किया गया था।
26 हजार क्विंटल धान का घोटाला
मिलर्स द्वारा धान का उठाव पूरा होने के बाद दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया गया, तो इन दोनों केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान की कमी सामने आई। जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि संग्रहण केंद्र प्रभारी प्रितेश पांडेय को उनके दायित्व से हटा दिया गया है। गायब धान की अनुमानित कीमत लगभग आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के अन्य 65 संग्रहण केंद्रों की तुलना में कबीरधाम जिले की स्थिति बेहतर है। वहीं, सहायक जिला खाद्य अधिकारी मदन साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई आरोप सही पाए गए हैं और पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
दुनिया पर मंडराया एक और बड़ा खतरा! 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
NEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
दूसरे केंद्रों पर अधिकारियों ने बनवाए फर्जी बिल
कवर्धा में जहां धान के चूहों और दीमक द्वारा खाए जाने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरे संग्रहण केंद्र, बाजार चारभाठा के प्रभारी पर फर्जी आवक-जावक दिखाने के लिए डैमेज धान खरीदी के फर्जी बिल बनाने, मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने और CCTV कैमरों से छेड़छाड़ करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने की बात भी सामने आई है और उन्हें भी हटा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में डिप्टी कमांडर लाली समेत 26 नक्सलियों का सरेंडर, सभी पर था लाखों रुपए का इनाम
छत्तीसगढ़ विपणन विभाग के आदेश के अनुसार, यदि 2 प्रतिशत धान कम पाया जाता है तो पहले निलंबन किया जाता है, फिर जांच के बाद एफआईआर कराई जाती है। अब सवाल यह उठता है कि अगर धान चूहों और दीमक ने खाया, तो फिर फर्जी बिल किसने बनाए? फर्जी एंट्री किसने की? CCTV से छेड़छाड़ किसने की? और अगर सब कुछ सही था तो कर्मचारी को हटाया क्यों गया?
Kawardha paddy worth rs 7 crore missing from kawardha district officials say it was eaten by rats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMBSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
May 18, 2026 | 02:24 PMहुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
May 18, 2026 | 02:20 PMपुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर को सरकार का बड़ा सम्मान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
May 18, 2026 | 02:17 PMआगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM














