- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- 22 Naxalites Killed In Chhattisgarh One Soldier Also Martyred
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर; एक जवान शहीद
- Written By: मनोज आर्या
बीजापुर पुलिस के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र से नक्सल विरोधी ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों की संयुक्त टुकड़ी रवाना हुई थी। अभियान के दौरान सुबह करीब सात बजे नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया।

(फाइल फोटो)
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर हुई, जहां सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ अब भी जारी है, और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है ताकि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सके।
इस मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि सुरक्षा बलों ने अब तक 22 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से 18 बीजापुर में और 4 कांकेर जिले में मारे गए। कांकेर में भी मुठभेड़ जारी है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की सतर्कता और मजबूत रणनीति के चलते नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मौके से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।
घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने किया हमला
बीजापुर पुलिस के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र से नक्सल विरोधी ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों की संयुक्त टुकड़ी रवाना हुई थी। अभियान के दौरान सुबह करीब सात बजे नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर नक्सलियों पर भारी गोलीबारी की। खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों को पहले ही नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिससे ऑपरेशन को सटीक रणनीति के साथ अंजाम दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी-शाह का बस्तर मॉडल! खौफ का गढ़ रहे इलाके में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, शांति बहाली का स्पष्ट संकेत
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
नक्षलवाद पर अंतिम प्रहार, गड़चिरोली पुलिस ने बिना एक भी गोली चलाए 8 नक्सलियों को दबोचा, हथियारों का जखीरा जब्त
5 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा घिरा! सहयोगी महिला नक्सली गिरफ्तार, कमांडरों में मचा हड़कंप
हमाने जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है- अमित शाह
सुरक्षाबलों के मिली बड़ी सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि नक्सलमुक्त भारत अभियान की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए। मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।
‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए। मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की… — Amit Shah (@AmitShah) March 20, 2025
छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मुठभेड़ के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति
मुठभेड़ के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टीमें लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, ताकि बचे हुए नक्सलियों को पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन पूरी तरह खत्म होने के बाद ही मारे गए नक्सलियों की सही संख्या और उनके संगठन से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आ पाएगी। सुरक्षाबलों का यह अभियान नक्सल प्रभावित इलाकों में बढ़ती नक्सली गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
22 naxalites killed in chhattisgarh one soldier also martyred
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
May 26, 2026 | 05:00 PMऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
May 26, 2026 | 04:59 PM‘ऐसा लगा धरम जी मेरा हाथ पकड़कर मंच तक ले जा रहे हैं’, पद्म विभूषण लेते हुए भावुक हुईं Hema Malini
May 26, 2026 | 04:58 PMमीरारोड में कुर्बानी के बकरों को लेकर मचा बवाल, CM फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई
May 26, 2026 | 04:55 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: ST बसों के ड्राइवर अब बचाएंगे रोजाना हजारों लीटर डीजल, जानें क्या है नया प्लान
May 26, 2026 | 04:55 PMनासिक मनपा के गरीब और मेधावी छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; नोट्स और किताबें भी फ्री देगा संचालक संगठन
May 26, 2026 | 04:51 PMउल्हासनगर में क्रिश्चियन एकता संवाद सभा का आयोजन, विभिन्न जिलों के पास्टर व समाज प्रतिनिधियों की सहभागिता
May 26, 2026 | 04:42 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














