चयनित उम्मीदवारों को कितना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को सुप्रीम
कोर्ट में सरकारी पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए पे लेवल 11 के अनुसार उनकी बेसिक सैलरी 67700 रुपए निर्धारित है। इसके अलावा विभिन्न भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
इन चरणों में होगी परीक्षा
सुप्रीम कोर्ट में शॉर्टहैंड कोर्ट मास्टर पद पर
नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा, इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट और टाइपिंग स्पीड टेस्ट होगा। इसके बाद व्यक्तिगत इंटरव्यू भी लिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के पास बीजीएल/एलएलबी की डिग्री है उनको तीन अंकों का अतिरिक्त वेटेज मिलेगी। इससे उनके चयन की संभावना बढ़ जाएगी।