मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च तक बढ़ी, ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

Sambhajinagar Teacher Recruitment: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में 73 शिक्षक पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च तक बढ़ाई गई है।
Teacher Recruitment at Marathwada University: Application Deadline Extended to March 20; Online Applications Accepted
Marathwada University Teacher Recruitment ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Marathwada University Teacher Recruitment: छत्रपति संभाजीनगर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में शिक्षक वर्ग के 73 पदों की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मार्च कर दी गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को भी अकादमिक एंड रिसर्च क्रेडेंशियल्स (एआरसी) फॉर्म अनिवार्य रूप से भरना होगा। यह जानकारी कुलसचिव डॉ. प्रशांत अमृतकर ने दी।

राज्य सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 11 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालयों में अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के लिए नई कार्यप्रणाली जारी की गई थी। इसी नई नियमावली के अनुसार अब भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

चयन प्रक्रिया में 60:20:20 के अनुपात के अनुसार अकादमिक रिकॉर्ड, अध्यापन कौशल और साक्षात्कार को आधार बनाया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया कुलपति डॉ. विजय फुलारी के मार्गदर्शन में पूरी की जाएगी।

53 सहायक प्रोफेसर के पद

कुल 73 पदों में 8 प्रोफेसर, 12 सहयोगी प्रोफेसर और 53 सहायक प्रोफेसर के पद शामिल है। ये पद मानविकी, वाणिज्य, अंतरविषयक अध्ययन तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकायों में भरे जाएंगे इन पदों के लिए केंद्र सरकार के समर्थ पोर्टल के माध्यम से 20 मार्च की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

इसके बाद उम्मीदवारों को 25 मार्च तक स्थापना विभाग में आवेदन की दो हार्ड कॉपरी जमा करानी होगी, वर्ष 2025 में आवेदन कर चुके सभी उम्मीदवारों के लिए भी एआरसी फॉर्म ऑनलाइन भरना और उसकी हार्ड कॉपी जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस भर्ती के लिए 26 फरवरी से 12 मार्च के बीच कुल 6 हजार 831 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए है।

इसके अलावा चार अधिष्ठाता पदों और ज्ञान सोत केंद्र के निदेशक पद के लिए कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए है। इन सभी उम्मीदवारों को भी 25 मार्च की शाम 6 बजे तक एआरसी फॉर्म के साथ आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com