

RBI Grade B Phase 2 Exam Date And Admit Card Details: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिसर ग्रेड-बी फेज-2 परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने फेज-1 परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी और अब दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की जरूरत होगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें -
RBI इस परिक्षा का फेज-2 डीआर (जनरल) परीक्षा 25 जुलाई 2026 को आयोजित करेगी। वहीं डीईपीआर/डीएसआईएम की फेज-2 परीक्षा 26 जुलाई 2026 को होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से ऑफिसर ग्रेड-बी के कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी।
RBI ऑफिसर ग्रेड-बी फेज-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी जानकारियों का मिलान जरूर कर लें। खासतौर पर अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी जानकारी सही होनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
उम्मीदवारों को परीक्षा वाले दिन प्रिंटेड एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।