-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Upsc Recruitment 2026 Group A Group B 105 Posts Apply Online
UPSC Recruitment 2026: 105 ग्रुप A और B पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और आखिरी तारीख
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
UPSC Government Jobs 2026: भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A और B के 105 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपीएससी भर्ती 2026 ( सोर्स- सोशल मीडिया)
UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ के कुल 105 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 27 जून 2026 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी के आधिकारिक ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। भर्ती के तहत विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनके लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और अन्य जरूरी जानकारी भी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित विभागों में नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है, इसलिए योग्य अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर आवेदन करना न भूलें।
जानिए कौन-कौन से विभागों में मिलेगी नौकरी ?
संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों कई सीधी भर्ती निकाली है। जिसमें से कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय , कार्पोरेट मामले, स्वास्थय एवं परिवार कलाण मंत्रालय, नागरिक उड्डयन,संस्कृति रक्षा और आयुष मंत्रालय शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिंधु जल समझौते पर भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, कहा- आतंकवाद के खात्मे तक नहीं होगी कोई बातचीत
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान क्यों दिखा रहा है आक्रामक तेवर? जानिए पूरी कहानी
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
ग्रुप A और B के पदों पर होगी भर्ती
- जॅाइंट डायरेक्टर (Joint Director)
- मेडिकल ऑफिसर/रिसर्च ऑफिसर (सिद्धा) (Medical Officer/Research Officer Siddha)
- स्पेशलिस्ट ग्रेड III ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी (Orthopedics, Cardiology, Neurology)
- एयरोनॉटिकल ऑफिसर (Aeronautical Officer)
- सिविलियन असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर (Civilian Assistant Security Officer)
- डिप्टी सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट (Deputy Superintending Archaeologist)
- स्टोर ऑफिसर (Store Officer)
- लीगल ऑफिसर (Legal Officer)
- कंपनी प्रॉसिक्यूटर (Company Prosecutor)
- सीनियर फोटोग्राफिक ऑफिसर (Senior Photographic Officer)
ORA पोर्टल से भरें ऑनलाइन फॉर्म
यूपीएससी के आधिकारिक ORA पोर्टल upsconline.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन शुरू करें।
इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
निर्धारित फॉर्मेट में अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
यदि संबंधित पद के लिए आवेदन शुल्क लागू है, तो ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें – Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें
आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही दर्ज करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, दस्तावेज और अन्य विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें। एक बार फाइनल सबमिट होने के बाद अधिकांश जानकारियों में संशोधन संभव नहीं होता। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना (Notification) को सभी उम्मीदवार अवश्य पढ़ें।
Upsc recruitment 2026 group a group b 105 posts apply online
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPSC Recruitment 2026: 105 ग्रुप A और B पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और आखिरी तारीख
Jul 03, 2026 | 07:26 PMदतिया विधानसभा उपचुनाव 2026: आचार संहिता लागू, 291 मतदान केंद्र तैयार; कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने दी जानकारी
Jul 03, 2026 | 07:24 PMहाईटेक होगी सेना: कामिकाजे ड्रोन, मिसाइलें, एंटी-ड्रोन सिस्टम समेत 52 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मिली मंजूरी
Jul 03, 2026 | 07:19 PMGreen Ganeshotsav: पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों के लिए MBMC ने की नई पहल, इन विक्रेताओं को मिलेगी मुफ्त मंडप
Jul 03, 2026 | 07:14 PMदतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; जीतू पटवारी सहित दिग्गज नेताओं का होगा जमावड़ा
Jul 03, 2026 | 07:12 PM‘वो गोल्ड डिगर नहीं हैं’, सुजैन पर लगे 400 करोड़ के आरोपों पर बहन का बड़ा खुलासा
Jul 03, 2026 | 07:08 PMबारिश के पानी में छिपा गड्ढा बना हादसे की वजह, बाइक समेत उछला कपल; CCTV में कैद हुआ दर्दनाक VIDEO
Jul 03, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














