-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Upsssc Auditor Assistant Accountant Recruitment 2026 1829 Vacancies Apply Online
UPSSSC Auditor Recruitment 2026: यूपी में 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
- Written By: हितेश तिवारी
UPSSSC Vacancy : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर और सहायक लेखाकार के 1829 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किए। PET-2025 में शामिल अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 तक आवेदन करें।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
UPSSSC Jobs 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर (लेखा परीक्षक) और सहायक लेखाकार के कुल 1829 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है।
इस भर्ती के जरिए राज्य के कई सरकारी विभागों, निगमों और संस्थानों में नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन केवल वही उम्मीदवार कर सकेंगे जिन्होंने PET-2025 परीक्षा में भाग लिया था और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 3 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 3 अगस्त है, जबकि आवेदन फॉर्म में सुधार करने का अवसर 10 अगस्त 2026 तक मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Railway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे में 12 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन
HPCL Apprentice Recruitment: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए 358 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ₹25,000 स्टाइपेंड
IIT Dhanbad Recruitment 2026: जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC GET Recruitment 2026: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, 17 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
UPSSSC 1829 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
भर्ती के तहत सबसे अधिक 609 पद उत्तर प्रदेश आंतरिक लेखापरीक्षा एवं लेखा निदेशालय में सहायक लेखाकार के लिए हैं, जबकि नगर निगम निदेशालय में सहायक लेखाकार के 600 पद और ऑडिटर के 60 पद भरे जाएंगे।
इसके अलावा यूपी आवास एवं विकास परिषद, यूपी वन निगम, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम, उद्योग विकास विभाग और अन्य विश्वविद्यालयों व संस्थानों में भी नियुक्तियां होंगी। सहायक लेखाकार पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीकॉम या लेखांकन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना चाहिए।
वहीं ऑडिटर पद के लिए भी बीकॉम या समकक्ष डिग्री अनिवार्य है। दोनों पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ‘O’ लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : Railway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे में 12 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन
अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर PET-2025 से जुड़ी जानकारी सत्यापित करने के बाद अपनी पसंद का पद चुन सकते हैं।
इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरनी होगी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
चूंकि यह भर्ती PET-2025 स्कोर के आधार पर की जा रही है, इसलिए पिछले वर्ष प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। ऐसे अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।
Upsssc auditor assistant accountant recruitment 2026 1829 vacancies apply online
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPSSSC Auditor Recruitment 2026: यूपी में 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Jul 14, 2026 | 09:07 PMट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
Jul 14, 2026 | 09:07 PM‘हमारा कोई लेना देना नहीं है’, धीरेंद्र शास्त्री ने झाड़ा अपने भाई से पलड़ा; फायरिंग केस पर दिया बड़ा बयान
Jul 14, 2026 | 08:59 PMRailway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे में 12 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 08:55 PMजोगेश्वरी जंक्शन, नई हार्बर लाइन और 15 डिब्बों वाली लोकल से बदलेगी मुंबई की रेल व्यवस्था
Jul 14, 2026 | 08:48 PMज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PMभारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
Jul 14, 2026 | 08:43 PMवीडियो गैलरी

प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM













