बेमन से दिया चंदा, इसलिए चोरी.. राम मंदिर मामले में सतीश महाना का बड़ा बयान, राम भक्तों के जख्मों पर रगड़ा नमक

Satish Mahana Statement: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी विधानसभा अध्यक्ष का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि भक्तों ने बेमन से दान दिया इसलिए उनका दान चोरी हुआ।

UP Assembly Speaker Satish Mahana: बीते दिनों राम मंदिर दान चोरी पर दिए गए बयान पर अब उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बयान को लेकर हो रही आलोचना और विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाओं का जवाब दिया। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच सतीश महाना के बयान से सियासत गरमा गई है। महाना ने कहा कि जिसे लगता है कि उसका दान चोरी हुआ, संभव है उसने सच्ची श्रद्धा से दान न दिया हो। हमारा पैसा चोरी नहीं हुआ। हमारा पैसा मंदिर में लगा है। मंदिर का भव्य स्वरूप इसका प्रमाण है। इस पर कांग्रेस समेत विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को कटघरे में खड़ा करने की बजाय मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने राम भक्तों के दान का अपमान किया, जिसके बाद माहौल गरमा गया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com