केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO

Chhatarpur Chita Andolan: केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ छतरपुर में आंदोलन तेज हो गया है। उचित मुआवजा न मिलने पर महिलाओं ने प्रतीकात्मक चिता सजाकर और फंदे पर लटककर विरोध जताया है।

Ken Betwa Link Project Protest: मध्य प्रदेश के छतरपुर में देश की पहली प्रमुख नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। विस्थापन, अनुचित मुआवजे और पुनर्वास की बदहाली को लेकर ग्रामीण चिता आंदोलन चला रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान उस वक्त बेहद भावुक क्षण सामने आया जब 11 ग्रामीण महिलाएं प्रतीकात्मक चिता पर लेट गईं और 6 महिलाओं ने प्रतीकात्मक रूप से फंदे पर लटककर अपना आक्रोश जताया।

वहीं, आंदोलनकारी और सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने आरोप कि हजारों प्रभावित परिवारों को बिना उचित मुआवजे के बेदखल कर दिया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि परियोजना में ली जमीनों का सही मुआवजा दिया जाए साथ ही बच्चों की शिक्षा व्यवस्था बहाल की जाए और विस्थापन प्रक्रिया में हुए कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की जाए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com