छत्रपति संभाजीनगर: शिक्षक भर्ती को मंजूरी, फिर भी उम्मीदवारों का इंतजार; नए सत्र से पहले भर्ती पूरी करने का लक

Maharashtra Higher Education Teacher Vacancy: मराठवाड़ा के 212 अनुदानित कॉलेजों में कई पद रिक्त हैं। भर्ती को मंजूरी मिले 1 महीना हो चुका है, लेकिन प्रक्रिया अभी भी शुरू नहीे हुई हैं।
Chhatrapati Sambhajinagar: Teacher Recruitment Approved, Yet Candidates Continue to Wait; Goal Set to Complete Recruitment Before the New Academic Session.
Marathwada Aided Colleges Recruitment Delay( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Marathwada Aided Colleges Recruitment Delay: छत्रपति संभाजीनगर राज्य सरकार की ओर से अनुदानित कॉलेजों में पदों की भर्ती को मंजूरी दिए लगभग एक महीना हो चुका है, लेकिन अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।

इस कारण पात्र उम्मीदवारों को अभी भी इंतजार करना पड़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार मराठवाड़ा के आठ जिलों में स्थित 212 कॉलेजों में लगभग 1550 पद रिक्त हैं।

विश्वविद्यालयों में अध्यापक भर्ती के लिए 60:20:20 का सूत्र तय किया गया, इसी के साथ राज्य सरकार ने गैर-सरकारी अनुदानित कॉलेजों में 5012 पदों को भरने की मंजूरी भी दी थी।

उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही यह तय करेगा कि किस कॉलेज को कितने पद दिए जाएंगे। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने भी स्पष्ट किया था कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले रिक्त पदों को भरा जाएगा, लेकिन अब तक इसको लेकर स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

विभाग ने सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों से प्रवेश लेने वाले छात्रों की सटीक जानकारी मांगी थी, विषय व कक्षा के अनुसार छात्रों की ऑनलाइन जानकारी भरने व हार्ड कॉपी जमा करने के निर्देश दिए गए थे।

शिक्षा पर पड़ रहा असर

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा व स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों की जानकारी विभाग को भेजी जा चुकी है। बामू कार्यक्षेत्र में छत्रपति संभाजीनगर, बीड, जालना व धाराशिव जिलो के 115 अनुदानित कॉलेजों में लगभग 900 पद रिक्त बताए जा रहे है, वहीं स्वारातीम विवि कार्यक्षेत्र में लातूर, नांदेड, परभणी व हिंगोली जिलों के 97 अनुदानित कॉलेजों में 650 से अधिक पद खाली हैं। इस तरह । अक्टूबर 2025 की छात्र संख्या के आधार पर मराठवाडा के आठों जिलों में डेढ़ हजार से अधिक प्राध्यापकों के पद रिक्त है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com