-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Post Office Saving Scheme
Post Office Scheme: पैसा बचाने के लिए काम आएगी पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स, मिलेगा मोटा रिटर्न
- Written By: अपूर्वा नायक
पब्लिक प्रोविडेंट फंड कई लोगों की पसंदीदा पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में से एक है। इस स्कीम में आपको 7.1 प्रतिशत के हिसाब से इंटरेस्ट भी दिया जाता है। ये स्कीम 15 सालों के बाद मैच्योर होती है।

नई दिल्ली : जल्द ही 2 से 3 दिनों में मार्च का महीना खत्म होने जा रहा है। ऐसे में इनकम टैक्स की प्लानिंग के लिए आपके पास सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। 31 मार्च के बाद में आपको ये मौका नहीं मिलने वाला है क्योंकि 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के जरिए ये बताना चाह रहे है कि पोस्ट ऑफिस की ऐसी कौन सी स्कीम्स है, जो आपको शानदार रिटर्न देने के साथ ही टैक्स बचाने में भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड कई लोगों की पसंदीदा पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में से एक है। इस स्कीम में आपको 7.1 प्रतिशत के हिसाब से इंटरेस्ट भी दिया जाता है। ये स्कीम 15 सालों के बाद मैच्योर होती है। इसमें एक फाइनेंशियल ईयर में न्यूनतम 500 और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपए सालाना जमा किए जा सकते हैं। इस स्कीम को ईईई कैटेगरी में रखा जाता है, जिसके कारण इस स्कीम में निवेश से आपको रिटर्न, मैच्योरिटी, टैक्स पर भी बेनिफिट मिलता है।
सुकन्या समृद्धि योजना
यदि आपकी बेटी की उम्र 10 साल के अंदर है तो आप उसके नाम से सुकन्या समृद्धि योजना में इंवेस्ट कर सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत आपको 8.2 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है। इस स्कीम में सालाना 260 रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक आप जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में 15 साल तक पैसा जमा किए जाते हैं तो बेटी के 21 साल के होने पर इंटरेस्ट सहित पूरी इंवेस्टमेंट की राशि लौटा दी जाती है। इस स्कीम में इंवेस्टमेंट, इंटरेस्ट रेट और मैच्योरिटी अमाउंट, तीनों पर टैक्स डिडक्शन मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट
इसे पोस्ट ऑफिस की एफडी भी कहा जाता है। आप इस स्कीम में इंवेस्टमेंट करके टैक्स बचा सकते हैं। इसके लिए आपको 5 साल की एफडी में इंवेस्ट करना होगा। 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं। पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट में 5 साल तक 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है। इस स्कीम में 1.5 लाख रुपए तक की टैक्स कटौती का दावा करने की परमिशन नहीं मिलती है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम
ये स्कीम सीनियर सिटीजंस के लिए है। इस स्कीम में सीनियर सिटीजन 5 साल के लिए इंवेस्ट कर सकते हैं और टैक्स भी बचा सकते हैं। इस स्कीम में आप 1,000 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपए तक इंवेस्ट भी कर सकते हैं। इस स्कीम पर 8.2 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट मिलता है। इसमें भी आप सालाना 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर 80 सी के अंतर्गत टैक्स छूट को क्लेम कर सकते हैं।
Post office saving scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














