Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी; टूट गए सभी रिकॉर्ड; ये रहा आज का भाव

Gold And Silver Latest Rate: त्योहारी सीजन के बीच सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। बाजारों में मांग बढ़ने के कारण गोल्ड और सिल्वर हर रोज नया ऑल टाइम हाई को छु रहे हैं।
Gold And Silver Price Update 6th October
सोने और चांदी का भाव, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Updated on

Gold And Silver Price Update Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार, 29 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। ये दोनों महंगे धातु अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,030 रुपए बढ़कर 1,15,292 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1,13,262 रुपए पर था। वहीं, चांदी भी 6,000 रुपए बढ़कर 1,44,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले ये 1,38,100 रुपए पर थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर  सोने के साथ ही चांदी की कीमतें भी ऑल-टाइम हाई पर बनी हुई हैं। चांदी का 05 दिसंबर 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.89 प्रतिशत बढ़कर ऑल-टाइम हाई 1,43,147 रुपए थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कॉमैक्स पर सोने और चांदी के दाम भी ऑल-टाइम हाई पर चल रहे हैं। सोना 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,835 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 47.07 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एक महीने में 10% उछाल सोने का भाव

सोने और चांदी में तेजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बीते एक महीने में सोने की कीमत 10 प्रतिशत और चांदी का दाम 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है। वहीं, बीते एक साल में सोना 40 प्रतिशत और चांदी 50 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न निवशकों को दे चुकी है। जानकारों का कहना है कि अमेरिकी जीडीपी का डेटा मजबूत आने के बाद सोने में हल्की गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन बाद में तुरंत रिकवरी आई, जो दिखाता है कि सोना का स्ट्रक्चर काफी मजबूत बना हुआ और लगातार निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

इस साल की शुरुआत से सोने में तेजी

विश्लेषकों का कहना है कि मौजूदा समय में ट्रेंड मजबूत बना हुआ है और सपोर्ट 1,12,500 रुपए पर है और इसका रुकावट का स्तर 1,15,000 रुपए है। सोने में इस साल की शुरुआत से तेजी बनी हुई है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का होना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाने के कारण इसमें और इजाफा हुआ है,जिसके चलते कीमती घातुओं में तेजी बनी हुई है।

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com