-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- 5 Car Discounts And Benefits To Avail In Navratri
नवरात्रि पर कार खरीदारी का सुनहरा मौका, ऑटो कंपनियों ने दी भारी छूट
- Written By: सिमरन सिंह
Car Discount Dusshera, Diwali 2025: नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे अवसर पर नई गाड़ी लेने के बारें में कई लोग सूचते है, ऐसे में कंपनी भी अपने ग्राहकों के लिए कमाले के ऑफर लेकर आती है।

Car Discount जो इस त्योहार पर मिलेगा। (सौ. Pixabay)
Festive Car Offers India: त्योहारों का सीजन भारत में हमेशा से बड़े ख़रीदारी निर्णयों को प्रभावित करता रहा है। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे अवसर पर लोग नए वाहन खरीदना शुभ मानते हैं। यही वजह है कि ऑटोमोबाइल कंपनियां इस समय ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कैश डिस्काउंट, फाइनेंसिंग विकल्प, एक्सचेंज बोनस और एक्सटेंडेड वारंटी जैसी सुविधाएं लेकर आती हैं। हाल ही में GST दरों में हुई कटौती ने कारों की कीमतों को और किफायती बना दिया है, जिससे खरीदारों के लिए यह समय और भी फायदेमंद हो गया है।
Tata Altroz 1.76 लाख तक का फायदा
Tata Altroz इस नवरात्रि पर सबसे आकर्षक डील पेश कर रही है। कंपनी इस प्रीमियम हैचबैक पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट और लाभ दे रही है। साथ ही GST कटौती से 1.11 लाख रुपये की अतिरिक्त बचत मिल रही है। कुल मिलाकर खरीदारों को 1.76 लाख रुपये तक का फायदा होगा। Altroz पेट्रोल, डीज़ल और CNG इंजन विकल्पों में उपलब्ध है।
Tata Safari 1.98 लाख तक की बचत
7-सीटर SUV Tata Safari पर भी इस नवरात्रि बड़ी छूट मिल रही है। कंपनी 50,000 रुपये तक का लाभ दे रही है, जबकि GST रिविज़न से 1.48 लाख रुपये की अतिरिक्त राहत मिल चुकी है। इस तरह कुल फायदा 1.98 लाख रुपये तक पहुंच रहा है। Safari 2.0L मल्टीजेट II टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन से लैस है।
सम्बंधित ख़बरें
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
Honda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स
Hyundai Tucson 95,000 रुपये तक ऑफर
Hyundai की प्रीमियम SUV Tucson पर 95,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसमें 35,000 रुपये कैश डिस्काउंट और 65,000 रुपये एक्सचेंज ऑफर शामिल है। यह SUV पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में उपलब्ध है।
Hyundai Venue 1.15 लाख रुपये तक फायदा
सब-कॉम्पैक्ट SUV Venue भी इस फेस्टिव सीज़न में जबरदस्त ऑफर के साथ आ रही है। कंपनी 40,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 45,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और अतिरिक्त 30,000 रुपये का बोनस दे रही है। इस तरह खरीदारों को कुल 1.15 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़े: Maruti Suzuki की नई कारों की झलक, इलेक्ट्रिक से लेकर हाइब्रिड और 7-सीटर SUV तक सब
Honda City अतिरिक्त वारंटी और डिस्काउंट
Honda की लोकप्रिय कार City पर भी आकर्षक ऑफर उपलब्ध है। कंपनी 25,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 4,000 रुपये लॉयल्टी बोनस और 35,000 रुपये का होंडा-टू-होंडा एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इसके अलावा 7 साल की वारंटी पैक (28,000 रुपये की कीमत) मुफ्त या इसके बदले 15,000 रुपये की छूट का विकल्प भी दिया जा रहा है।
ध्यान दें
त्योहारों पर कार खरीदना भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। इस साल नवरात्रि और दिवाली के मौके पर Tata, Hyundai और Honda जैसी कंपनियों ने जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर्स पेश किए हैं। जीएसटी कटौती के बाद यह लाभ और भी आकर्षक हो गए हैं। कार खरीदने वालों के लिए यह वाकई सुनहरा अवसर है।
5 car discounts and benefits to avail in navratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














