-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Government Plan Change The Rules Of Epfo Members Withdraw More Money Without Any Conditions
अब बिना शर्त PF खाते से निकाल सकेंगे ज्यादा पैसा, बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार
- Written By: मनोज आर्या
EPFO New Rule: मौजूदा समय में पीएफ खाते से सदस्य को मेडिकल, घर खरीदने, बच्चों की पढ़ाई, घर में शादी व कुछ अन्य जरूरी कार्यों के लिए पैसे निकासी की अनुमति है। लेकिन उसमें भी तमाम सारी शर्ते हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
EPFO Withdrawal Rule: केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से जुड़े कर्मचारियों को पैसे निकासी के मामले में ज्यादा छूट देने पर विचार कर रही है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ईपीएफओ के साथ मिलकर भविष्य निधि (PF) खाते में निकासी से जुड़े नियमों में बदलाव करने की तैयारी में है। सरकार की मंशा है कि कर्मचारी अपनी जरूरत के समय पर अपने पीएफ खाते से ज्यादा पैसे निकाल सकें। इसके लिए 10 वर्ष के अंतराल पर अधिक पैसे निकासी की अनुमति दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।
मौजूदा समय में पीएफ खाते से सदस्य को मेडिकल, घर खरीदने, बच्चों की पढ़ाई, घर में शादी व कुछ अन्य जरूरी कार्यों के लिए पैसे निकासी की अनुमति है। लेकिन उसमें भी तमाम सारी शर्ते हैं, जिनमें तय सीमा तक ही निकासी की जा सकती है। अब सरकार विचार कर रही है कि कर्मचारी को 10 वर्ष की नियमित सेवा के बाद पीएफ खाते से 60-70 फीसदी तक धनराशि निकासी की अनुमति दी जाए। इससे कर्मचारियों के पास जरूरत पड़ने पर ज्यादा धनराशि उपलब्ध होगी।
सर्विस के दौरान तीन बार निकासी का मौका
नियम में बदलाव होने के बाद कर्मचारी को अपनी पूरी सेवा के दौरान तीन बार बड़ी धनराशि निकालने की अनुमति मिल सकेगी। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति 25 वर्ष की उम्र में नौकरी शुरू करता है तो वह 35, 45 और 55 वर्ष की आयु में पीएफ खाते से बड़ी धनराशि निकाल सकेगा। वर्तमान नियमों के तहत पीएफ में जमा धनराशि का का बड़ा हिस्सा नौकरी चले जाने के दो महीने बाद या फिर 58 वर्ष की आयु में रिटायर्ड होने पर ही निकालने की अनुमति होती है। इस संबंध में अंतिम फैसला ईपीएफओ और मंत्रालय के बीच होने वाली चर्चा के बाद होगा।
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
PF खाते से कैसे निकाल सकते हैं पैसे?
- पोर्टल पर यूएएन और पासवर्ड से www.epfindia.gov.in/पर लॉग इन करें।
- केवाईसी यानी आधार, पैन, बैंक डिटेल अपडेट और वेरिफिकेशन करें।
- सुनिश्चित करें कि आधार, पैन, बैंक डिटेल यूएएन से जुड़ा और वेरिफाइड हो।
- अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन सर्विस क्लेम फार्म 31, 19, 10सी और 10डी चुनें।
- इसके बाद निकासी का कारण और राशि भरें (Form 31 में)
- अप्लाई करें और फिर आपके फोन पर एसएमएस नोटिफिकेशन आ जाएगा।
- आमतौर पर 15-20 वर्किंग-डे में पैसे बैंक खाते में आ जाती है।
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत,169 अंक गिरा सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
7.5 करोड़ सदस्यों को मिलेगा लाभ
नए नियमों का ईपीएफओ से जुड़े करीब 7.5 करोड़ सदस्यों को लाभ होगा, जो अपनी जरूरत पर अधिक पैसे का निकासी कर सकेंगे। हालांकि पैसे निकासी की स्थिति में उन्हें नुकसान भी होगा। अभी तक तमाम शर्तों के तहत ईपीएफ से पैसे की निकासी होती है। अब नया नियम आने के बाद अगर मेंबर बड़ी मात्रा में पैसा अपने अकाउंट से निकालेंगे तो रिटायरमेंट के समय उनके खाते में एक सीमित फंड ही उपलब्ध होंगे। पीएफ से बार-बार निकासी करने से रिटायरमेंट के लिए जमा होने वाली राशि में कमी आएगी, जिससे भविष्य में आर्थिक सुरक्षा कमजोर हो सकती है। पीएफ लंबी अवधि की बचत के लिए बनाया गया है। समय-समय पर निकासी से चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ कम हो सकता है।
Government plan change the rules of epfo members withdraw more money without any conditions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












