NEET UG 2026: नीट परीक्षा अब होगी चुनौतीपूर्ण! सिलेबस में हुए ये बड़े बदलाव बदल देंगे आपका स्कोर

NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। परीक्षा के सिलेबस में किए गए अहम बदलाव अब रणनीति और स्कोर दोनों को प्रभावित कर सकते हैं ऐसे में सभी जरूरी जानकारी लेनी चाहिए।
NEET UG 2026 Exam Syllabus Changes
मेडिकल की तैयारी करती हुई छात्र (सौ. फ्रीपिक)
Updated on

NTA NEET 2026 Syllabus: मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए अहम खबर सामने आई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने नीट यूजी 2026 से जुड़ा एक खास नोटिस जारी किया है। जिसमें साफ किया गया है कि नीट यूजी 2026 का सिलेबस फाइनल कर दिया गया है। लेकिन इसके एक बड़ा बदलाव सामने आया है। यूजी मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (UGMEB) की ओर से तय किए सिलेबस में कुछ बदलाव किए गए हैं।

नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि परीक्षा 3 या 4 मई को कराई जा सकती है। ऐसे में परीक्षा के लिए बस कुछ ही महीने बचे हैं और सिलेबस में बदलाव ने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है।

अगर आप नीट यूजी 2026 परीक्षा की तैयार कर रहे हैं तो पुराने सिलेबस की जगह नए सिलेबस के अनुसार पढ़ाई शुरू कर दें। सिलेबस के अनुसार प्रश्न पत्र में भी सवालों का पैटर्न और टॉपिक बदल सकता है। यह मेडिकल की तैयार कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है।

सिलेबस में क्या हुए बदलाव

नए सिलेबस में तीनों प्रमुख विषयों फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में कुछ पुराने चैप्टर्स को हटाया गया है जबकि कुछ नए मॉडर्न टॉपिक्स को जोड़ा गया है। विशेष रूप से बायोलॉजी में प्रैक्टिकल नॉलेज आधारित टॉपिक्स को महत्व दिया गया है। सिलेबस में बदलाव का मतलब है कि अब प्रश्न पत्र में सवालों का वेटेज भी बदल जाएगा। बिना नया सिलेबस देखे पढ़ाई जारी रखना छात्रों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

शिक्षा विशेषज्ञों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे तुरंत NMC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिलेबस की PDF डाउनलोड करें। जो छात्र कोचिंग या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से पढ़ रहे हैं वे सुनिश्चित करें कि उनका स्टडी मटेरियल नए पैटर्न के अनुरूप है। अब केवल रटने के बजाय टॉपिक्स की एप्लीकेशन बेस्ड समझ विकसित करना जरूरी होगा।

कैसे करें नया सिलेबस डाउनलोड

एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अब होमपेज पर पब्लिक नोटिस सेक्शन में जाएं और नीट यूजी 2026 सिलेबस की लिंक पर क्लिक करें। अंत में पीडीएफ फाइल को सेव करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com