- Hindi News »
- Business »
- Budget Expectations For Provident Fund Holders
Provident Fund में हो सकता है बड़ा बदलाव, इस बजट में होगा फैसला
केंद्र सरकार के निर्देश पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय पहले ही सामाजिक सुरक्षा योजना का दायरा बढ़ाने के ऑप्शन पर काम कर रहा है। नए ऑप्शन्स के अंतर्गत, श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं दी जाने वाली है।
- Written By: अपूर्वा नायक

ईपीएफओ (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : आम बजट 2025-26 में कुछ अहम बदलाव किए जा सकते हैं। 1 फरवरी को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने जा रही है। केंद्र सरकार रिटायरमेंट के बाद बुजुर्गों को सोशल सिक्योरिटी के अंतर्गत व्यापक प्रॉफिट दिए जाने के ऑप्शन पर विचार कर रही है। इसके अंतर्गत, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ से जुड़े कर्मचारियों को अपने पीएफ फंड को पेंशन में बदलने का ऑप्शन दे सकती है। जिसके कारण रिटारयमेंट के बाद कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा पेंशन मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में भी सरकार सोशल सिक्योरिटी को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय पहले ही सामाजिक सुरक्षा योजना का दायरा बढ़ाने के ऑप्शन पर काम कर रहा है। नए ऑप्शन्स के अंतर्गत, श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं दी जाने वाली है। ईपीएफओ से जुड़े श्रमिक पीएफ फंड में जमा कैश अमाउंट को रिटायरमेंट के समय पेंशन के तौर पर बदला जा सकता हैं।
जिसका सीधा मतलब है कि रिटायरमेंट के समय किसी कर्मचारी को लगता है कि उसे बुढ़ापे में पेंशन ज्यादा चाहिए तो वो फंड में जमा अमाउंट को पेंशन अमाउंट में डाल सकता है। इससे पेंशन के रुप में मिलने वाली अमाउंट बढ़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO का बड़ा बदलाव, अब सालों पुराने PF खाते से भी मिलेगा पैसा, टेंशन खत्म करेगा नया E-PRAAPTI Portal
EPFO अपडेट: अब ATM और UPI से निकालें PF का पैसा, 5 लाख तक के क्लेम होंगे ऑटो-सेटल
EPFO: नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी! अब एक क्लिक में निकलेगा PF का पैसा, UPI से प्रोसेस हुआ बेहद आसान
EPFO पेंशन बढ़ोतरी पर सरकार का संसद में जवाब- अभी नहीं बढ़ेगी न्यूनतम पेंशन राशि
पीएफ फंड पर मिलेगा ब्याज
अगर किसी कर्मचारी को ऐसा लगता है कि रिटायरमेंट के समय लगता है कि उसके पास इनकम का दूसरा सोर्स हैं और उसे 58 साल की उम्र में रिटायरमेंट होने पर पेंशन नहीं चाहिए, बल्कि वो 60-62 साल या किसी और उम्र में पेंशन को शुरू करना चाहता है, तो उसे ये ऑप्शन भी दिया जा सकता है। ऐसे में पेंशन फंड में जमा होने वाली अमाउंट पर सालाना ब्याज जुड़ता रहेगा।
पीएफ अकाउंट में एकमुश्त राशि जमा करने का सिस्टम
श्रम मंत्रालय चाहता है कि ईपीएफओ सदस्यों को नियमित निर्धारित मंथली योगदान के एक्स्ट्रा लम्पसम अमाउंट को अपने अकाउंट में डालने की परमिशन दी जानी चाहिए। इस ऑप्शन पर पिछले काफी समय से चर्चाएं तेज हैं, हालांकि अभी इस फैसले पर सहमति बनना बाकी है।
एक्स्ट्रा कॉन्ट्रिब्यूशन पर इनकम टैक्स छूट
श्रम मंत्रालय ने कहा है कि जिनके पास सेविंग्स होती है, लेकिन वो बैंकों में एफडी इसीलिए नहीं करवाते हैं कि वहां पर सालाना ब्याज 7 प्रतिशत या उससे कम ही मिलता है। जबकि पीएफ अकाउंट में जमा होने वाली धनराशि पर 8.25 प्रतिशत से भी ज्यादा का ब्याज मिलता है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Budget expectations for provident fund holders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: क्रीमी लेयर : तकनीकी अस्पष्टता से संकट, आरक्षण को लेकर पेचीदा स्थिति
May 25, 2026 | 07:10 AMYavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश
May 25, 2026 | 07:08 AMअदिति तटकरे की बढ़ेगी मुश्किलें, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी अहिल्यानगर में 55 नाबालिग लड़कियां बनी मां
May 25, 2026 | 07:07 AMNavabharat Nishanebaaz: पेपर लीक, महंगाई के प्रति रोष, इन दिनों चर्चा में कॉकरोच
May 25, 2026 | 06:43 AMSunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
May 25, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 25 मई LIVE: चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ महंगा
May 25, 2026 | 06:26 AMNagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
May 25, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














