- Hindi News »
- Business »
- Big Relief To Farmers Before The Budget Narendra Modi Cabinet Approves Increase In Ethanol Prices
बजट से पहले किसानों के लिए आई खुशखबरी, इथेनॉल की कीमतों में होगा इजाफा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने इथेनॉल की खरीद में संशोधित कीमतों को अपनी मंजूरी दे दी है। ये कीमतें पहली नवंबर 2024 से 31 अक्टूबर 2025 तक लागू होंगी।
- Written By: मनोज आर्या

नरेंद्र मोदी कैबिनेट, (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: 1 फरवरी को संसद में पेश होने जा रहे आम बजट से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों को बड़ी राहत दी है। मोदी कैबिनेट ने आज बुधवार को 2 अहम फैसलों पर अपनी मुहर लगा दी है। इस फैसले से किसानों को भी फायदा पहुंचेगा और कृषि सेक्टर समेत कई अन्य सेक्टर्स को भी बड़ा लाभ होगा। इसके साथ ही कैबिनेट ने 16,300 करोड़ रुपये की नेशनल क्रिटिकल मिनरल्स मिशन को भी हरी झंडी दे दी है। इससे मिनरल्स के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीईए (Cabinet Committee on Economic Affairs) ने इथेनॉल की खरीद में संशोधित कीमतों को अपनी मंजूरी दे दी है। ये कीमतें पहली नवंबर 2024 से 31 अक्टूबर 2025 तक लागू होंगी। इस फैसले से इथेनॉल ब्लैंडेड पेट्रोल प्रोग्राम के जरिए C-Heavy Molasses (CHM) के लिए एक्स मिल कीमत 56.58 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 57.97 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इससे किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही देश की कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगा और विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में इथेनॉल के ज्यादा प्रयोग की कोशिश की जा रही है। साथ ही सरकार ग्रीन एनर्जी की दिशा में आगे बढ़ रही है।केंद्र की मोदी सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर को खत्म होने वाली 2024-25 अवधि के लिए सी हैवी मोलासेस से प्राप्त इथेनॉल की एक्स-मिल कीमत 1.69 रुपये बढ़ाकर 57.97 रुपये प्रति लीटर करने को मंजूरी दे दी है। B Heavy Molasses (BHM) और गन्ने के रस, चीनी और चीनी सिरप से उत्पादित इथेनॉल की कीमतें क्रमशः 60.73 रुपये प्रति लीटर और 65.61 रुपये प्रति लीटर कोई बदलाव नहीं किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल का खर्च होगा कम, Nitin Gadkari का बड़ा प्लान, 100% एथेनॉल से चलेगा भारत?
‘मेरा दिमाग 200 करोड़ का, धोखाधड़ी से नहीं कमाता’, E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी
Income Tax Bill 2025 पर जनता की अदालत! संसद की समिति ने विशेषज्ञों और संगठनों से मांगी राय
1 अप्रैल से लागू होने जा रहा है बजट, टैक्स स्लैब में मिलेगी बड़ी राहत
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इथेनॉल खरीद मूल्य में संशोधन को मंजूरी
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की ओर से लिए गए फैसले की घोषणा करते हुए, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के लिए इथेनॉल खरीद मूल्य में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है। सरकार ने पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य को भी साल 2025-26 से आगे बढ़ाकर 2030 इथेनॉल कर दिया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस दिशा में एक कदम के रूप में, तेल विपणन कंपनियों ने चालू इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 के दौरान 18 प्रतिशत मिश्रण हासिल करने की योजना बनाई है।
Big relief to farmers before the budget narendra modi cabinet approves increase in ethanol prices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














