-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Price Of Electric Cars Will Be Reduced In India The Government Has Taken A Big Step
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की कीमत होगी कम, सरकार ने उठाया बड़ा कदम
- Written By: सिमरन सिंह
बैटरियों के निर्माण से जुड़े 35 कैपिटल गुड्स पर इंपोर्ट ड्यूटी हटाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से ईवी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ा फायदा मिलेगा और भारत में इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में कमी आ सकती है।

EV को लेकर सरकार का बड़ा फैसला। (सौ. Design)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है, और इसे बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार अहम फैसले ले रही है। इसी कड़ी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार, 25 मार्च 2025 को एक बड़ा ऐलान किया। सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में इस्तेमाल होने वाली बैटरियों के निर्माण से जुड़े 35 कैपिटल गुड्स पर इंपोर्ट ड्यूटी हटाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से ईवी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ा फायदा मिलेगा और भारत में इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में कमी आ सकती है।
EV बैटरियों पर नहीं लगेगा आयात शुल्क
वित्त मंत्री ने संसद में फाइनेंस बिल 2025 पेश करते हुए कहा कि सरकार घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और एक्सपोर्ट क्षमता को मजबूत करने के लिए कच्चे माल पर आयात शुल्क कम कर रही है। “हम चाहते हैं कि भारत में ईवी बैटरियों का उत्पादन बढ़े और देश आत्मनिर्भर बने,” वित्त मंत्री ने कहा। वर्तमान में भारत 35 ऐसे कैपिटल गुड्स आयात करता है, जिनका उपयोग इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरियों के निर्माण में किया जाता है। इंपोर्ट ड्यूटी हटाने से भारतीय कंपनियों को उत्पादन में मदद मिलेगी और देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की उपलब्धता बढ़ेगी।
अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ पर सरकार की नजर
अमेरिका ने 2 अप्रैल 2025 से कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लिए गए इस फैसले का असर भारत पर भी पड़ सकता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के पहले चरण में टैरिफ कम करने पर बातचीत करेगी। सरकार अमेरिका से आयात होने वाली 1.9 लाख करोड़ रुपये (23 बिलियन डॉलर) की वस्तुओं पर आयात शुल्क कम करने के विकल्प पर विचार कर रही है, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलित बना रहे।
सम्बंधित ख़बरें
2026 Land Rover Defender से उठा पर्दा, नया Vertex वेरिएंट, 6-सीटर ऑप्शन और दमदार फीचर्स ने बढ़ाई SUV की शान
भारत में EV का जबरदस्त क्रेज, जून में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, Tata बनी नंबर-1
TVS का नया Callisto 110 स्कूटर लॉन्च, 33L स्टोरेज, 10% ज्यादा माइलेज और स्मार्ट फीचर्स ने बढ़ाई हलचल
E20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, ARAI रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इलेक्ट्रिक कारों की कीमत होगी सस्ती
सरकार का यह फैसला इलेक्ट्रिक व्हीकल उद्योग के लिए एक बड़ा कदम है। संसदीय समिति की हाल ही में हुई बैठक में यह सुझाव दिया गया था कि घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करने के लिए कच्चे माल पर इंपोर्ट ड्यूटी कम की जाए। अब सरकार ने ईवी बैटरियों और मोबाइल बैटरियों पर इंपोर्ट ड्यूटी पूरी तरह से हटा दी है। इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा, क्योंकि इससे इलेक्ट्रिक कारों की कीमत में कमी आ सकती है।
आम लोगों के लिए EV होगा किफायती
भारत सरकार के इस फैसले से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती मिलेगी और आम लोगों के लिए ईवी खरीदना ज्यादा किफायती होगा। आयात शुल्क हटने से न सिर्फ ईवी बैटरियों का उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि भारत ग्लोबल ईवी मार्केट में भी प्रतिस्पर्धा कर सकेगा। आने वाले समय में यह फैसला भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
Price of electric cars will be reduced in india the government has taken a big step
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर की सुरक्षा पर सवाल! प्रवीण दटके बोले- अवैध होर्डिंग्स से बिगड़ रही शहर की सूरत, तुरंत हो कार्रवाई
Jul 09, 2026 | 12:36 PMटेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
Jul 09, 2026 | 12:34 PMRaksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर सबसे स्टाइलिश दिखना है, तो इन बॉलीवुड सेलेब्स के एथनिक लुक्स को करें ट्राई
Jul 09, 2026 | 12:34 PMमहाराष्ट्र के 7444 गांवों में श्मशान नहीं! फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, अब इस शर्त के बिना नहीं मिलेगा फंड
Jul 09, 2026 | 12:27 PMजान्हवी कपूर ने हाथों पर रचायी बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, खुलकर कर दिया प्यार का ऐलान
Jul 09, 2026 | 12:26 PMनागपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, स्टेशन छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाया, लूट के बाद मजदूर की हत्या
Jul 09, 2026 | 12:23 PMगांवों में थमेगा पलायन: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, ऐसे बदल रही है सूरत
Jul 09, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














