- Hindi News »
- Business »
- Aidcf And Ey India Report On Cable Operator
6 सालों में घटा केबल ऑपरेटरों का रोजगार, AIDCF की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
इंडस्ट्री यूनिट ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन यानी एआईसीपीडीएफ और ईवाई इंडिया ने हाल ही में लोकल केबल ऑपरेटरों को लेकर एक ज्वाइंट रिपोर्ट जारी की है।
- Written By: अपूर्वा नायक

केबल ऑपरेटर्स (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : पेमेंट बेस्ड केबल टीवी कनेक्शन वाले घरों की संख्या साल 2018 के मुकाबले 4 करोड़ घटकर साल 2024 में 11.1 करोड़ रह गई है। ऐसी स्थिति में लोकल केबल ऑपरेटरों ने अनुमानित तौर पर 1.14 लाख से 1.95 लाख तक रोजगार की कटौती की।
इंडस्ट्री यूनिट ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन यानी एआईसीपीडीएफ और ईवाई इंडिया की एक संयुक्त रिपोर्ट में ये रिजल्ट पेश किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, लोकल केबल ऑपरेटरों की ओर से दिए जाने वाले रोजगार में साल 2018 से साल 2024 के दौरान 31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। साल 2018 में इन कनेक्शनों की संख्या 15.1 करोड़ थी जो घटकर साल 2024 में 11.1 करोड़ रह गई।
केबल टीवी कनेक्शन वाले घरों में गिरावट का प्रमुख कारण डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध सामग्रियों की कंजप्शन में बढ़ोतरी है। इसके अलावा फ्री DTH Service की पेशकश ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है। ये रिपोर्ट नवंबर और दिसंबर 2024 के बीच देशभर के 28,181 केबल ऑपरेटरों के बीच कराए गए सर्वे पर आधारित है। केबल ऑपरेटरों ने सामूहिक रूप से 37,835 कर्मचारियों की संख्या में कटौती की सूचना दी।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
Sunset Clause Dating Trend: भारतीयों का नया डेटिंग ट्रेंड, रिश्ते की शुरूआत से पहले तय होगी उसकी एक्सपायरी डेट
Share Market Outlook: तेज गिरावट या जारी रहेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
Shahnaz Husain Beauty Tips: शहनाज हुसैन के इन 5 ब्यूटी टिप्स को करें ट्राई, चुटकियों में आएगा चेहरे पर ग्लो
टेलीकॉम रेग्यूलेटर ट्राई के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में लगभग 85,000 रजिस्टर्ड लोकल केबल ऑपरेटर हैं जबकि AIDCF के 12 सदस्यों का दावा है कि उनसे कुल 1.62 लाख ऑपरेटर जुड़े हुए हैं। अखिल भारतीय स्तर पर रोजगार में आयी गिरावट का अनुमान लगाने पर यह कटौती 1.14 लाख से लेकर 1.95 लाख के बीच हो सकती है।
चीन की इस कंपनी की मुकेश अंबानी के साथ हुई जुगलबंदी, मेड इन इंडिया कपड़ो का होगा बिजनेस
लगभग 93 प्रतिशत केबल ऑपरेटरों ने अपने ग्राहक आधार में गिरावट और 49 प्रतिशत ने अपनी मंथली इनकम में गिरावट की सूचना दी। इसके अलावा, 35 प्रतिशत ऑपरेटरों ने साल 2018 के बाद से कंज्यूमर बेस्ड 40 प्रतिशत से ज्यादा गिरने की बात कही। एआईडीसीएफ के अध्यक्ष और डेन नेटवर्क के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस एन शर्मा ने सभी संबंधित पक्षों- प्रसारकों, नियामकों और मंत्रालय से आग्रह किया है कि इस रिपोर्ट का उपयोग केबल टीवी उद्योग में सुधार लाने और उसे फिर से विकसित करने के लिए किया जाए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Aidcf and ey india report on cable operator
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM













