-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Saudi Arabia Overtakes Russia In Indian Oil Market February Record
सऊदी अरब की ऐतिहासिक वापसी! तेल के खेल में रूस को पछाड़ा, फरवरी में भारत पहुंचने वाले टैंकरों ने बनाया रिकॉर्ड
- Written By: मनोज आर्या
Indian Oil Import: यूक्रेन पर हमले के बाद भारत ने रूस से तेल खरीदना बढ़ा दिया था, जिससे यह अंतर बढ़ गया था। साल 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत, रूसी कच्चे तेल का एक बड़ा खरीदार बन गया था।

भारतीय तेल कंपनी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
India Oil Imports February 2026: रूसी तेल पर अमेरिकी बैन के बाद भारत ने मॉस्को से खरीद कम कर दी है। वहीं सऊदी अरब से आयात बढ़ गया है। सऊदी अरब से भारत का कच्चा तेल आयात फरवरी में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। यह नवंबर 2019 के बाद सबसे ज्यादा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक फरवरी में यह लगभग 1 से 1.1 मिलियन बैरल प्रतिदिन (bpd) रहा। इस दौरान सऊदी अरब अस्थायी रूप से रूस को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया।
ग्लोबल डेटा और एनालिटिक्स सर्विस प्रोवाइडर केप्लर (Kpler) के अनुसार 20 फरवरी (शुक्रवार) को पश्चिम एशियाई देश से कच्चे तेल का आयात 1.3 मिलियन बैरल तक पहुंच गया। यह रूस की लगभग 1.1 mbd की सप्लाई से कहीं ज्यादा था। पिछले कुछ सालों से सऊदी अरब भारत के कच्चे तेल आयात में तीसरे या चौथे स्थान पर रहा है। रूस हमेशा टॉप पर रहा है, जबकि इराक और यूएई अन्य दो प्रमुख आपूर्तिकर्ता रहे हैं।
आधी से भी कम हुई रूसी सप्लाई
यूक्रेन पर हमले के बाद भारत ने रूस से तेल खरीदना बढ़ा दिया था, जिससे यह अंतर बढ़ गया था। साल 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत, रूसी कच्चे तेल का एक बड़ा खरीदार बन गया था। उस समय पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण रूसी तेल पर भारी छूट मिल रही थी। अपने चरम पर भारत लगभग 20 लाख bpd रूसी कच्चा तेल आयात कर रहा था। लेकिन केप्लर के अनुसार, अगले महीने रूस से तेल की सप्लाई और कम होकर 8 लाख से 10 लाख bpd के बीच रहने का अनुमान है। यह आंकड़े ऐसे समय में आए हैं जब अमेरिका रूस से कच्चे तेल की खरीद कम करने के लिए भारत पर दबाव बना रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट में बंपर तेजी, 700 अंक उछला सेंसेक्स: निफ्टी में रॉकेट की रफ्तार
अंतर हुआ काफी कम
हालिया उछाल ने सऊदी अरब और रूस के बीच के अंतर को काफी कम कर दिया है। Kpler के लीड रिसर्च एनालिस्ट सुमित रितोलिया ने कहा, ‘हमें आने वाले हफ्तों में कुछ कमी की उम्मीद है, क्योंकि कुछ शिपमेंट मार्च की शुरुआत में पहुंच सकते हैं। पूरे महीने के हिसाब से हमारा अनुमान है कि फरवरी में सऊदी अरब से आयात औसतन 1 से 1.1 mbd के करीब रहेगा, जो कि कई सालों का उच्च स्तर है।’ उन्होंने बताया कि फरवरी में रूस से कच्चे तेल का आयात 1 से 1.2 mbd रहने की उम्मीद है और अगले महीने यह घटकर 0.8 से 1 mbd प्रतिदिन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: नेशनल हाईवे पर कैश पेमेंट का एंड! 1 अप्रैल से बदल जाएंगे टोल के नियम, जानें क्या है सरकार का नया डिजिटल प्लान
एनालिस्ट के मुताबिक अप्रैल में रूस से आयात में और गिरावट आने की उम्मीद है क्योंकि यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के बाद रूसी कच्चे तेल पर बहुत अधिक निर्भर नायरा की वडोदरा रिफाइनरी अप्रैल-मई में रखरखाव के लिए बंद होने वाली है।
Saudi arabia overtakes russia in indian oil market february record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र खत्म, अब 7 दिसंबर से नागपुर में होगा शीतकालीन सत्र, देखें रिपोर्ट कार्ड
Jul 11, 2026 | 10:48 AMजब तक न्याय नहीं, तब तक बाहर जाना बंद! बीज धोखाधड़ी के खिलाफ NCP का अकोला में जोरदार आंदोलन
Jul 11, 2026 | 10:48 AMदिल्ली-NCR में मौसम का बदलेगा मिजाज, हल्की बारिश के बीच बढ़ेगी गर्मी और उमस
Jul 11, 2026 | 10:45 AMJos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
Jul 11, 2026 | 10:43 AMनशे के सौदागरों पर रीवा पुलिस का बड़ा प्रहार, UP से रीवा आ रही बड़ी खेप पकड़ी; पुलिस की घेराबंदी हुई सफल
Jul 11, 2026 | 10:41 AMLock Upp 2 Controversy: ‘जो बदमाशी करे, उसे टोको’ लॉक अप- 2 विवाद के बीच पति राम कपूर के बचाव में आईं गौतमी
Jul 11, 2026 | 10:40 AMChina Medog Dam: चीन का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर बांध बना दुनिया के लिए बड़ा ‘टाइम बम’
Jul 11, 2026 | 10:36 AMवीडियो गैलरी

गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM














