कॉन्सेप्ट फोटो, डिजाइन - नवभारत
पटना : इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में एक बार फिर से मानो जैसे सीएम नीतीश कुमार पर गाज गिर गई है। इन दिनों बिहार के सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्र गान बजते समय सीएम नीतीश एक अजीबो-गरीब कारनामा करते नजर आ रहे हैं।
सीएम नीतीश के इस कारनामे को लेकर सुशासन बाबू के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल यानी RJD के नेता तेजस्वी यादव और पार्टी के कई विधायकों ने पटना में बिहार विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया है।
विधानसभा के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “नीतीश कुमार जी मुझसे बड़े हैं और बिहार के मुख्यमंत्री हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। लेकिन जिस तरह से कल उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान किया, हम शर्मिंदा हैं।”
आरजेडी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार जी ने बिहारियों का सिर शर्म से झुकाने का काम किया है। मुख्यमंत्री राज्य का नेता होता है और यह भारत के इतिहास में पहली बार है, जब कोई मुख्यमंत्री राष्ट्रगान का अपमान करते दिखा है।
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि राष्ट्रगान का आपमान करने वाले मुख्यमंत्री को फौरन रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। राष्ट्रगान का अपमान करने वाले को तीन साल की सजा होती है। पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि अगर उनका दिमाग काम नहीं कर रहा तो वे अपने बेटे निशांत को मुख्यमंत्री बना दें।
कम से कम कृपया राष्ट्र गान का तो अपमान मत करिए मा॰ मुख्यमंत्री जी।
युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो आप प्रतिदिन अपमानित करते ही है।
कभी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर ताली बजा उनकी शहादत का मखौल उड़ाते है तो कभी राष्ट्रगान का!
PS: आपको याद दिला दें कि आप एक बड़े प्रदेश… pic.twitter.com/rFDXcGxRdV
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 20, 2025
बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
यह कोई पहली दफा नहीं हुआ है कि जब नीतीश कुमार किसी राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ी घटना में विवादों में फंसे हुए हैं। इससे पहले बीते 30 जनवरी 2024 को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वे ताली बजाते हुए पकड़े गए थे। अब राष्ट्रगान के दौरान उनके इस व्यवहार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एक नया राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है।