
Awarapan 2 to Toxic 2026 Romantic Films (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Awarapan 2 to Toxic 2026 Romantic Films: सिनेमा प्रेमियों के लिए साल 2026 बेहद शानदार रहने वाला है, क्योंकि अगले साल बॉक्स ऑफिस पर एक्शन और थ्रिलर के साथ-साथ कई बड़ी रोमांटिक फिल्में भी दस्तक देने वाली हैं।
बॉलीवुड के कई बड़े सितारे, जिनमें यश, कार्तिक आर्यन, और वरुण धवन शामिल हैं, अपनी रोमांटिक फिल्मों से दर्शकों के दिलों में आग लगाने को तैयार हैं। यश की ‘टॉक्सिक’ से लेकर कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी जिंदगी है’ तक, 2026 में बॉक्स ऑफिस पर रोमांस का बंपर डोज मिलने वाला है।
| फिल्म का नाम | मुख्य कलाकार | निर्देशक | रिलीज डेट (संभावित) |
| टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स | यश, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी | – | 12 मार्च, 2026 |
| आवारापन 2 | इमरान हाशमी | नितिन कक्कर | 3 अप्रैल, 2026 |
| चांद मेरा दिल | अनन्या पांडे, लक्ष्य | विवेक सोनी | 10 अप्रैल, 2026 |
| तू मेरी जिंदगी है | कार्तिक आर्यन, श्रीलीला | अनुराग बसु | 1 मई, 2026 |
| है जवानी तो इश्क होना है | वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर | डेविड धवन | 5 जून, 2026 |
| सिला | हर्षवर्धन राणे, सादिया खतीब | – | 2026 में संभावित |
| लाइकी लइका | राशा थडानी, अभय वर्मा | – | 2026 में संभावित |
साल की मच अवेटेड फिल्मों में यश स्टारर ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ शामिल है, जो 12 मार्च, 2026 को रिलीज होगी। इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी। वहीं, इमरान हाशमी की क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ 3 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
ये भी पढ़ें- मेघना गुलजार की ‘दायरा’ की शूटिंग पूरी, पृथ्वीराज सुकुमारन ने करीना कपूर संग शेयर की खास तस्वीर
रोमांटिक फिल्मों के शौकीनों के लिए कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की जोड़ी भी खास है। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म ‘तू मेरी जिंदगी है’ 1 मई, 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा, डेविड धवन द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून, 2026 को रिलीज़ होगी, जिसमें वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी अगले साल 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य की नई जोड़ी दिखेगी। इसके अलावा, हर्षवर्धन राणे की ‘सिला’ और राशा थडानी की ‘लाइकी लइका’ भी 2026 में रोमांस का तड़का लगाने को तैयार हैं।






