-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Mini Gun Factory Busted In Munger 3 Arrested In Stf Raid
मुंगेर में गन फैक्ट्री का भंडाफोड़; 3 घंटे पैदल चलकर STF ने की छापेमारी, भारी मात्रा में हथियार मिले
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Bihar: मुंगेर पुलिस और एसटीएफ ने तारापुर दियारा में छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से भारी मात्रा में मशीनें और हथियार बरामद कर तीन पुराने अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, फोटो- सोशल मीडिया
Gun Factory Busted in Munger: बिहार के मुंगेर में पुलिस और एसटीएफ ने एक बार फिर अवैध हथियारों के सिंडिकेट को बड़ी चोट पहुंचाई है। गंगा पार तारापुर दियारा के दुर्गम इलाके में चल रही एक मिनी गन फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया गया। इस ऑपरेशन में पुलिस को 3 घंटे पैदल चलना पड़ा, जिसके बाद तीन पेशेवर कारीगरों को रंगे हाथ दबोचा गया।
मुंगेर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा पार तारापुर दियारा इलाके में कुछ लोग मिलकर अवैध हथियारों की मिनी गन फैक्ट्री चला रहे हैं। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया, जिसमें मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, सशस्त्र बल और बिहार एसटीएफ के जवान शामिल थे। इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी चुनौती भौगोलिक स्थिति थी; पुलिस टीम को गंतव्य तक पहुँचने के लिए तीन घंटे तक दुर्गम रास्तों पर पैदल सफर करना पड़ा।
तीन पेशेवर कारीगर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मशीनें और पिस्टल बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान छबीला सिंह, सौरभ कुमार और सिंटू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने वहां से हथियारों का एक पूरा जखीरा और उसे बनाने की आधुनिक मशीनें बरामद की हैं। बरामद सामान की सूची में 7 बेस मशीन, 2 तैयार पिस्टल, 1 अर्धनिर्मित देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 2 ड्रिल मशीन, 2 तैयार मैगजीन और 3 अर्धनिर्मित मैगजीन शामिल हैं। इनके अलावा भारी मात्रा में हथियार बनाने के अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
सिया पॉइंट कहां है? केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बढ़ी तादात, गाइड से पूछा जा रह एक ही सवाल
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
जेल से छूटते ही फिर शुरू किया अवैध कारोबार
एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा किया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से सौरभ कुमार और सिंटू कुमार पुराने और पेशेवर अपराधी हैं। सौरभ मई 2025 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र से ही मिनी गन फैक्ट्री मामले में जेल जा चुका है, जबकि सिंटू कुमार अगस्त 2023 में बरियारपुर थाना क्षेत्र में इसी तरह के मामले में गिरफ्तार हुआ था। ये सभी पेशेवर कारीगर हैं जो हाल के दिनों में ही जेल से बाहर आए थे और कुछ माह पूर्व ही उन्होंने दियारा के सुनसान इलाके में फिर से अवैध निर्माण का कार्य शुरू किया था।
यह भी पढ़ें: क्या हुमायूं कबीर बिगाड़ेंगे ममता बनर्जी का खेल? समझिए ओवैसी-सिद्दीकी-कबीर की तिकड़ी के सियासी मायने
पुलिस टीम को मिलेगा रिवॉर्ड, सिंडिकेट की जांच जारी
इस सफल ऑपरेशन के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद ने घोषणा की है कि दुर्गम इलाकों में बहादुरी से छापेमारी करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि इस धंधे के पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। पकड़े गए कारीगरों से पूछताछ के आधार पर इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्ता की जांच की जा रही है और पुलिस जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी करेगी।
Mini gun factory busted in munger 3 arrested in stf raid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














