-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Pm Modi Give New Impetus Bihars Development Gift Schemes Worth 13 Thousand Crores
बिहार के विकास को नई रफ़्तार…13 हजार करोड़ की योजनाओं का तोहफा देंगे पीएम मोदी
- Written By: गीतांजली शर्मा
Pm Modi Gaya Visit: 2025 के चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। आज वह बिहार के गया जिले में आकर आम जनता से जुड़ेंगे। प्रदेश को करोड़ों की सौगीत देने की घोषणा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
PM MODI IN BIHAR : बिहार में चुनावी मौसम की हवा तेजी से चल रही है। ऐसे में साल 2025 के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। आज प्रधानमंत्री बिहार के गया जिले में आएंगें। इसके साथ ही यहां के बोधगया में स्थित मगध विश्वविद्यालय से आमजनता को संबोधित करेंगे।
अपने इस दौरे के दौरान वे बिहारवासियों को करीब 13 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। पीएम मोदी आज 10.25 पर गया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगें। जहां आम जनता उत्सुकता से प्रधानमंत्री द्वारा की जाने वाली घोषणाओं का इंतजार कर रही है।
सुबह 10:25 बजे गया जिले में होंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8:50 पर दिल्ली एयरपोर्ट से बिहार के लिए रवाना होंगे। उनकी फ्लाइट गया एयरपोर्ट पर सुबह 10:25 बजे उतर जाएगी। जिसके तुरंत बाद वे हेलीकॉप्टर से बोधगया जाएंगे। वहां वे मगध विश्वविद्यालय में विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सुबह 10:25 बजे गया एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से वह 10:50 पर बोधगया हेलीपैड पहुंचेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘चूहे-बिल्ली से वोट मांग रहे हैं’, बांकीपुर उपचुनाव में जदयू ने प्रशांत किशोर पर बोला हमला
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर नितिन नबीन का भरोसा, बोले- जनता प्रचंड मतों से जिताएगी
सुबह 11 बजे, प्रधानमंत्री मगध विश्वविद्यालय परिसर में मंच पर पहुंचेंगे। वहां वे आम जनता के समक्ष अलग-अलग विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उन्होंने इससे पहले 16 अप्रैल 2024 को गया के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया था।
13 हजार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का जनता पाएगी तोहफा
अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी प्रदेश को 13 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा देंगे। आज वह गयाजी में 6 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे साथ ही 8 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। अमृत भारत एक्सप्रेस और बुद्ध सर्किट ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का काम भी पीएम प्रेदश में 22 अगस्त को ही करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का यह चुनावी कार्यक्रम गयाजी और समिरिया में होगा।
यह भी पढ़ें: लोकसभा में वायलेंस! कंगना रनौत बोलीं- गृहमंत्री अमित शाह के मुंह पर पत्थर मारा- Video
प्रधानमंत्री की चुनावी रैली के लिए बनाए गए 2 मंच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गया जिले के मगध विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस आयोजन के लिए दो मंच तैयार किए गए हैं। मुख्य मंच पर 60 अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की गई है, वहीं दूसरे मंच पर 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। गया जिले के अलावा अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद समेत झारखंड के चतरा और कोडरमा जिलों से भी कई लोग प्रधानमंत्री का उद्धबोधन सुनने आ सकते हैं।
Pm modi give new impetus bihars development gift schemes worth 13 thousand crores
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PMसुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PMछत्रपति संभाजीनगर की MGM विश्वविद्यालय के छात्रों को मिलेगा द हिंदू में प्रशिक्षण और इंटर्नशिप करने का अवसर
Jul 12, 2026 | 02:43 PMVietnam Boat Accident: फु क्वोक आइलैंड के पास स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, जांच के आदेश
Jul 12, 2026 | 02:41 PMराम मंदिर का पैसा गया कहां?… उमर अब्दुल्ला के ऑपरेशन लोटस के आरोपों पर हुसैन दलवई का भाजपा से तीखा सवाल
Jul 12, 2026 | 02:38 PMवाशिम-नांदेड़ हाईवे के तोंडगांव-धूमका टोल प्लाजा पर न्यायालय की जब्ती कार्रवाई
Jul 12, 2026 | 02:36 PM‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला
Jul 12, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM












