-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Asaduddin Owaisi Calls Assam Cm Himanta Biswa Sarma Beggar Nizamabad Rally
सिक्का हवा में लहराया और फिर कहा ‘भिखारी’, ओवैसी ने असम CM के लिए जो बोला उसे सुनकर दंग रह गई भीड़
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Asaduddin Owaisi Statement: असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर अब तक का सबसे तीखा हमला किया है। ओवैसी ने मंच से 2 रुपये का सिक्का दिखाकर जो बयान दिया, उस पर बवाल मच गया है।

असदुद्दीन ओवैसी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Asaduddin Owaisi Controversial Statement: तेलंगाना के निजामाबाद में एक चुनावी रैली के दौरान उस समय सन्नाटा पसर गया जब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाषण के बीच में ही जनता से एक सिक्का मांगा। उन्होंने वह सिक्का हवा में उछाला और सीधे एक राज्य के मुख्यमंत्री को ‘भीख’ देने की बात कह दी।
एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन निजामाबाद की ताजा चुनावी रैली में उन्होंने आक्रामकता की सारी सीमाएं लांघ दीं। मंच पर खड़े ओवैसी ने अचानक सामने खड़ी जनता से दो रुपये का सिक्का मांगा। जैसे ही उन्हें भीड़ से सिक्का मिला, उन्होंने उसे हवा में लहराते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर सीधा हमला बोल दिया।
ओवैसी ने सिक्का दिखाते हुए कहा, “यह 2 रुपये हैं। असम का मुख्यमंत्री बोल रहा है कि अगर वहां के मिया मुसलमान ऑटो में किसी को बैठाकर लेकर गए, और अगर 5 रुपये ऑटो का किराया है तो 4 रुपये दो। हिमंत बिस्वा सरमा यह 2 रुपये की भीख तेरे को देता हूं मैं, लेता है क्या तू बोल?” इस बयान के दौरान पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा, लेकिन राजनीतिक हलकों में इस पर तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: यूपी में अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई AIMIM, फिर किसके दम पर गेम चेंज करने के दावे कर रहे ओवैसी?
बाढ़ के बीच सेना का बड़ा ऑपरेशन, 27 ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान
भारी बारिश से तबाही: असम में ताश के पत्तों की तरह बहा 300 मीटर लंबा पुल, अरुणाचल में 3 की मौत
जिस पक्षी को लोग मानते थे… आज वो बना असम का गौरव; PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाई ‘हरगिला’ की कहानी
आखिर क्यों भड़के ओवैसी? क्या था ‘आर्थिक जिहाद’ का मामला
ओवैसी का यह गुस्सा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के उस बयान का नतीजा था, जिसमें उन्होंने ‘मिया मुसलमानों’ (बंगाली मूल के मुसलमान) पर गंभीर आरोप लगाए थे। सरमा ने हाल ही में कहा था कि असम में मिया मुसलमान जानबूझकर अपनी दुकानों पर सामान की कीमतें कम रखते हैं और ऑटो-रिक्शा का किराया भी कम लेते हैं ताकि वे आम लोगों को अपनी ओर लुभा सकें।
मुख्यमंत्री सरमा ने इसे महज व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि ‘लव जेहाद’ और जनसंख्या वृद्धि की एक बड़ी साजिश का हिस्सा बताया था। उन्होंने इसे एक प्रकार का ‘आर्थिक जिहाद’ करार दिया था। इसी बयान को ओवैसी ने आधार बनाया और मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘गरीब विरोधी’ और ‘छोटी सोच’ वाला व्यक्ति करार दिया।
असम CM हिमंता बिस्वा सरमा को असदुद्दीन ओवैसी की फटकार — हिमंता तू ग़रीब मुस्लिम रिक्शावाले को 5 रुपये की जगह 4 देने की बात करता है, मैं तुझे 2 रुपये की भीख देता हूँ क्योंकि तू 2 रुपये का भिखारी है तू छोटा आदमी है — असदुद्दीन ओवैसी #AsaduddinOwaisi #HemantaBiswaSarma pic.twitter.com/GeOhWSnKIj — Dr. Uved Muazzam 🇮🇳 (@mohd_uved) February 6, 2026
“तू ₹2 का भिखारी है…”- ओवैसी का विवादित बयान
सिक्का लहराते हुए ओवैसी यहीं नहीं रुके। उन्होंने मुख्यमंत्री को सीधे संबोधित करते हुए कहा, “बोल, तू ₹2 का भिखारी है, मैं जानता हूं तेरे को। तू इतना कम आदमी है, इतना छोटा आदमी है कि एक गरीब जो ऑटो चलाता है, उसके 4-5 रुपयों के पीछे पड़ा है।” ओवैसी ने तर्क दिया कि एक मुख्यमंत्री का स्तर इतना गिर जाना चाहिए कि वह एक गरीब मेहनतकश की कमाई पर टिप्पणी करे, यह उसकी मानसिकता को दर्शाता है।
सांसद ने अपने संबोधन में अत्यंत कड़े शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा मिया मुसलमानों की मेहनत और उनके स्वावलंबन को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। ओवैसी ने इसे न केवल आर्थिक मुद्दा बताया, बल्कि इसे सीधे तौर पर एक समुदाय की गरिमा से जोड़ दिया।
‘कौम का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’: ओवैसी
अपने भाषण के समापन में ओवैसी ने साफ चेतावनी दी कि वे अपनी कौम के खिलाफ होने वाले किसी भी तरह के अपमान या छोटी सोच वाले बयानों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय की मेहनत को ‘जिहाद’ का नाम देना और गरीब ऑटो ड्राइवरों को निशाना बनाना बेहद शर्मनाक है।
यह भी पढ़ें: तड़पते युवक को गड्ढे में छोड़ सोने चला गया था ठेकेदार, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
ओवैसी का यह भाषण अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बयान के बाद असम और तेलंगाना की राजनीति में और अधिक ध्रुवीकरण देखने को मिल सकता है। जहां एक ओर ओवैसी के समर्थक इसे ‘मुंहतोड़ जवाब’ बता रहे हैं, वहीं भाजपा खेमे में इस ‘भिखारी’ वाले शब्द के इस्तेमाल को लेकर भारी आक्रोश है और आने वाले दिनों में यह विवाद और गहरा सकता है।
Asaduddin owaisi calls assam cm himanta biswa sarma beggar nizamabad rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
Jul 05, 2026 | 11:02 PMरिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ZEE5 से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, आखिर क्यों हटानी पड़ी विवादित फिल्म?
Jul 05, 2026 | 10:56 PMभारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMनन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMWomen’s T20 WC Final: कप्तान ब्रंट ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 का लक्ष्य
Jul 05, 2026 | 10:22 PMमुंबई-ठाणे-नवी मुंबई में फर्जी GPay स्क्रीनशॉट दिखाकर ज्वेलर्स को ठगने वालें को डोंगरी पुलिस ने दबोचा
Jul 05, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














