-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Four Bodies Found In A Room In Rajgir All Had Come From Bengaluru For A Trip Sparking Panic
Bihar News: राजगीर में कमरे से मिलीं 4 लाशें, सभी बेंगलुरु से आए थे घूमने, मचा हड़कंप
- Written By: रंजन कुमार
Rajgir Tourists Death : बिहार के राजगीर में धर्मशाला के एक कमरे से 4 लोगों की लाशें मिली है। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी बेंगलुरु से घूमने राजगीर आए थे।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम।
Rajgir Jain Tourists Death News : बिहार के सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां की एक दिगंबर जैन धर्मशाला में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से दो महिलाओं और दो पुरुषों के शव मिले। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और पर्यटकों के बीच सनसनी फैला दी है।
यह समूह करीब एक सप्ताह पहले राजगीर घूमने आया था। शुक्रवार को जब धर्मशाला के उस कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी तो कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा खौफनाक था। शुरुआती जांच में यह सामूहिक आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, क्योंकि बताया जा रहा कि चारों के शव फंदे से लटके मिले थे।
नेपाल के रास्ते राजगीर पहुंचे थे पर्यटक
धर्मशाला प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि ये चारों लोग 31 जनवरी को आए थे। उन्होंने प्रबंधन को बताया था कि वे नेपाल भ्रमण करने के बाद राजगीर पहुंचे हैं। हैरानी की बात है कि इन चारों में से केवल एक व्यक्ति ने ही अपनी पहचान का प्रमाण दिया था। आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान बेंगलुरु निवासी जीआर नाग प्रसाद के रूप में हुई है। अन्य तीन लोगों ने पहचान पत्र जमा नहीं किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: अगले 8 घंटे रहेंगे भारी, 15 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
जो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात
27 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा: खुद को ‘मृत’ घोषित कर बना ‘जमील’, भोपाल में पकड़ा गया ₹50 हजार का इनामी
खेत की जुताई की कीमत महिला की इज्जत! ट्रैक्टर मालिक और 3 ने किसान की पत्नी का बारी बारी से किया रेप
जांच में जुटीं फॉरेंसिक और टेक्निकल टीमें
वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल (FSL) और टेक्निकल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही समय और कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल धर्मशाला के रजिस्टर को जब्त कर कर्मियों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें : बिहार में जंगलराज 2.0? पटना में दिनदहाड़े हुआ गैंगवार, कुख्यात बदमाश अमन शुक्ला की गोली मारकर हत्या
अनसुलझे सवाल
यह मामला कई सवाल उठाता है। क्या वास्तव में आत्महत्या है या इसके पीछे गहरी साजिश है? साथ ही धर्मशाला प्रबंधन द्वारा बिना पहचान पत्र के 3 अन्य लोगों को रुकने की अनुमति देना भी जांच के घेरे में है। पुलिस अब बेंगलुरु पुलिस से संपर्क साध कर मृतकों के परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही।
Four bodies found in a room in rajgir all had come from bengaluru for a trip sparking panic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित शर्मा के फॉर्म पर मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा बयान, बोले- मुश्किल दौर से निकल पाना…
Jul 19, 2026 | 07:43 AMNDA में फूट…या अखिलेश यादव के खिलाफ घेराबंदी! यूपी के 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJP-R; चिराग पासवान का ऐलान
Jul 19, 2026 | 07:38 AMDhamaal 4 Collection Day 9: 9वें दिन भी ‘धमाल 4’ का धमाका, ‘द ओडिसी’ को बॉक्स ऑफिस पर छोड़ा पीछे
Jul 19, 2026 | 07:36 AMBhagwad Gita: मॉर्डन जमाने में भी सार्थक है भगवद् गीता की ये सीख, आज भी जीवन को सही राह दिखाती है
Jul 19, 2026 | 07:35 AMजम्मू-कश्मीर में बिगड़ा मौसम, अमरनाथ यात्रा के साथ वैष्णो देवी यात्रा भी अस्थायी रूप से स्थगित
Jul 19, 2026 | 07:29 AMWeather Update: अगले 8 घंटे रहेंगे भारी, 15 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Jul 19, 2026 | 07:21 AMमुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर हादसा: ट्रैक पार कर रहा था झुंड, ट्रेन की टक्कर से 5 मादा और 1 नर चीतल ने तोड़ा दम
Jul 19, 2026 | 07:15 AMवीडियो गैलरी

कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM













