क्यों चर्चा में हैं DSP कल्पना वर्मा... छत्तीसगढ़ सरकार ने इनके खिलाफ क्या कर दिया? जानें पूरा मामला

DSP Kalpana Verma Suspended : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की डीएसपी कल्पना वर्मा पर व्यापारी ने लव ट्रैप के जरिए 2.5 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। सरकार ने डीएसपी को सस्पेंड कर दिया है।
DSP Kalpnik Verma is in the news... Why did the Chhattisgarh government take action against him? Learn the full story
डीएसपी कल्पना वर्मा।
Updated on

DSP Kalpana Verma News : छत्तीसगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दंतेवाड़ा में तैनात महिला डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस कल्पना वर्मा को राज्य सरकार ने सेवा से निलंबित कर दिया है। एक होटल कारोबारी की शिकायत पर शुरू हुई जांच में गंभीर खुलासे हुए हैं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

रायपुर के प्रमुख होटल कारोबारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उसका दावा है कि महिला अधिकारी ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर करीब ढाई करोड़ रुपये की वसूली की। इस रकम में नकदी के अलावा महंगी कार, हीरे की अंगूठी और सोने के आभूषण भी शामिल हैं।

जांच में क्या निकला?

राज्य गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में यह साबित हुआ है कि डीएसपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध तरीके से आर्थिक लाभ कमाया। जांच में पाया गया कि उन्होंने अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति जमा की है। सबसे गंभीर बात है कि डीएसपी और कारोबारी के बीच हुई व्हाट्सएप चैट में संवेदनशील जानकारियां साझा करने के सबूत मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कल्पना वर्मा ने नक्सल विरोधी अभियानों की गुप्त सूचनाएं और विभाग की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी शेयर की थीं।

कारोबारी के आरोप

कोरबा मूल निवासी दीपक टंडन ने शुरुआत फोटो फ्रेमिंग के छोटे से कारोबार से की थी। बाद में रायपुर आकर उन्होंने होटल व्यवसाय में कदम रखा और आज वे शहर के जाने-माने होटल कारोबारियों में गिने जाते हैं। दीपक का कहना है कि 2021 से महिला DSP से उनका संपर्क बना। इस दौरान उन्होंने 2 करोड़ रुपये, एक लग्जरी गाड़ी, 12 लाख की हीरे की अंगूठी, 5 लाख के आभूषण और कई महंगे उपहार दिए। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो कल्पना वर्मा ने साफ इनकार कर दिया।

अब क्या होगा?

निलंबन के बाद कल्पना वर्मा को नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। पुलिस विभाग द्वारा इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com