मानसून ने बिहार में दी दस्तक, शुरू हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

मानसून ने बिहार में दस्तक दे दी है। उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में शामिल जमुई, भागलपुर, अररिया, बांका, कटिहार और पूर्णिया में भारी बारिश हो रही है।
मानसून ने बिहार में दी दस्तक, शुरू हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट
मानसून ने बिहार में दी दस्तक (सांकेतिक तस्वीर)
Updated on

पटना: मानसून ने बिहार में 17 जून को दस्तक दे दी है। मौसम विभाग पटना ने बताया कि यह दो दिन देरी से पहुंचा है, लेकिन अगले 48 घंटे में यह पूरे राज्य में फैल जाएगा। मंगलवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई है, जिससे लोग काफी खुश हैं। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। किशनगंज, पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर, सुपौल, कटिहार और बांका जिले में अच्छी बारिश हुई है।

आपको बता दें कि बारिश की वजह से आम लोगों के साथ-साथ किसान भी काफी खुश हैं। हालांकि इंद्र देव की कृपा से बिहार के लोगों को अब राहत मिलनी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में बिहार में भारी बारिश की संभावना है। जो किसानों के लिए काफी अच्छी खबर है। इन जिलों में हुई भारी बारिश मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में शामिल जमुई, भागलपुर, अररिया, बांका, कटिहार और पूर्णिया में भारी बारिश हुई है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, किशनगंज, पटना, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, बक्सर, नवादा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

5 सालों में कब पहुंचा मानसून?

पिछले पांच सालों में बिहार में मानसून अलग-अलग समय पर आया है। 2020 से 2022 के बीच हर साल मानसून 13 जून को आया। 2023 में एक दिन पहले 12 जून को आया, लेकिन बारिश 23 फीसदी कम हुई। 2024 में मानसून 20 जून को आया, जो सामान्य से पांच दिन देरी से आया और 20 फीसदी कम बारिश हुई।

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल मानसून ने केरल तट पर औसत से 8 दिन पहले एंट्री की थी। लेकिन बिहार पहुंचते-पहुंचते यह सामान्य तिथि से दो दिन लेट हो चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि अब तक की स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इस बार सामान्य से थोड़ी अधिक बारिश हो सकती है, जो कृषि के लिए अच्छा संकेत है।

Navbharat Live
navbharatlive.com