- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Saran Chapra Road Accident Orchestra Workers Death Pickup Van
Bihar Road Accident: सारण में भीषण सड़क हादसा; पिकअप वैन पलटने से 4 ऑर्केस्ट्रा कर्मियों की दर्दनाक मौत
Saran Road Accident: बिहार के सारण में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार पिकअप वैन पलटने से 4 ऑर्केस्ट्रा कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हैं। मृतक उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं।
- Written By: अमन मौर्या

छपरा सड़क हादसा (फोटो सोर्स- आईएएनएस)
Chapra Pickup Van Accident: बिहार से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना छपरा-रिविलगंज मार्ग पर भगवान बाजार थाना के पीएन सिंह कॉलेज के पास हुई है। हादसे में घायल लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया है
कार्यक्रम से जा रहे थे वापस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप में ऑर्केस्ट्रा कर्मी सवार होकर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, एक मांगलिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर आर्केस्ट्रा की टीम के लोग एक पिकअप वैन में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान न्याय बस्ती लोहा टोला के समीप पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे के दौरान वाहन में कुल 10 लोग सवार थे।
4 की घटनास्थल पर हुई मौत
हादसे के बारें बताते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप वैन तेज रफ्तार से जा रही थी उसी समय सामने से एक ट्रक भी गुजर रहा था। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
DIG ऑफिस पहुंची थीं सपा सांसद इकरा हसन, तभी पुलिस ने हिरासत में लिया; आखिर क्या है पूरा मामला?
बिहार के चौहरे हत्याकांड के दो आरोपी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार; शवों के टुकड़े कर नदी में फेंके थे
पंचायत चुनाव पर योगी सरकार का बड़ा दांव, बदले हुए नियमों से तय होगी प्रधानी की किस्मत, क्या है ट्रिपल टेस्ट?
नागपुर के रामदासपेठ में हिट एंड रन केस: वृद्ध को रौंदने वाला मर्सिडीज चालक आखिरकार गिरफ्तार
ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet Expansion: 7 मई को सम्राट का कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम समेत ये बड़े नेता
मृतक यूपी का रहने वाले
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल सभी लोगों को पास में ही एक एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे में सभी मृतकों की पहचान करने में जुटी है। इस दुर्घटना के बाद इलाके में शोक है।
बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। अभी पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Bihar saran chapra road accident orchestra workers death pickup van
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMहिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
May 19, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














