बिहार में कुदरत का कहर; आधी-बारिश और बिजली गिरने से हुई 12 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Lightning Deaths Bihar: बिहार में मौसम के बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई। कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 12 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुआवाजे का ऐलान किया।
weather forecast latest update
आज का मौसम प्रतीकात्मक फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bihar Weather Update: सोमवार को बिहार का मौसम खराब रहा। पटना समेत कई जिलों में सोमवार को आधी-बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव गया, पूर्वी चंपारण और औरंगाबाद जिलों में देखने को मिला। प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर आसमान में काले घने बादल छाए रहे। इससे दिन में ही अंधेरा हो गया और तेज हवा के साथ बारिश हुई।

बदलते मौसम के तांडव को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। घने बादलों के साथ आंधी-बारिश ने और बिजली गिरने से राज्य में हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपए आर्थिक मदद का ऐलान किया। देश के कई हिस्सों में बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा सोमवार को अलर्ट जारी किया गया था।

12 लोगों की हुई मौत

प्रदेश की राजधानी पटना समेत कई जिलों में सोमवार को अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर तक भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। फिर शाम करीब 4 बजे अचानक से आसमान में काले बादल छा गए और इलाकें में अंधेरा हो गया। इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।

4-4 लाख रुपए सहायता राशि घोषित

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आपदा में मृतकों के परिवारजानों को 4-4 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा राज्य में खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और बिजली बचाव के लिए आपदा प्रबंदन विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों तापमान में कोई खास परिवर्तन न होने की संभावना जताई है।

विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की है। इसके बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी एक बयान में बताया कि गया जिले में 4, पूर्वी चम्पारण में 5 और औरंगाबाद जिले में 3 लोगों की मौत हुई है।

विभाग द्वारा पहले ही राजधानी पटना और आसपास के जिले में तेज आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई थी। आंधी-बारिश और बिजली गिरने से मृत लोगों के लिए मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार, प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com