- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bjp Factionalism Internal Conflict Celebration Divide Nagpur City Politics Analysis
नागपुर भाजपा में बढ़ती गुटबाजी: कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी खींचतान, जीत के जश्न में भी दिखी फूट
Nagpur BJP Internal Conflict: नागपुर में भाजपा के भीतर गुटबाजी के संकेत दिखने लगे हैं। चुनाव जीत के जश्न में भी अलग-अलग आयोजन हुए, जिससे पार्टी के अनुशासन और एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर भाजपा गुटबाजी, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur BJP Celebration Divide: नागपुर शहर कांग्रेस की गुटबाजी हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। पार्टी के कार्यक्रम देवड़िया भवन में अलग और उत्तर नागपुर में अलग आयोजित होते हैं। पूर्व, पश्चिम और उत्तर की खींचतान सर्वविदित है। हालांकि अब समय पड़ने पर एक मंच पर सभी गुट के नेता नजर आते हैं। लगता है अब शहर भाजपा भी उसी राह पर आगे बढ़ रही है। गुटबाजी पहले ‘बाड़ा’ और ‘बंगला’ तक सीमित थी लेकिन अब यह निचले स्तर पर भी पहुंच गई है।
भाजपा अनुशासित पार्टी के रूप में पहचानी जाती है और यहां पार्टी हित व्यक्ति से ऊपर रखा जाता है। अब यह डिसिप्लिन खोने लगा है। आपसी खींचतान साफ तौर पर दिखाई दे रही है। 4 मई को जब 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम में 3 राज्यों में भाजपा की जीत हुई। खासकर पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस का सफाया हो गया तो भाजपा खेमे में देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई।
नागपुर शहर भाजपा की ओर से भी पार्टी कार्यालय में जश्न मनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पहुंचने को कहा गया। शहर अध्यक्ष की सूचना पर केवल मध्य व पूर्व के विधायक ही पहुंचे। फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद वे अपने क्षेत्रों में लौट गए और वहां अलग से जीत का जश्न मनाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, पीड़िता रेस्क्यू; आरोपी महिला गिरफ्तार
न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट में आई तेजी, भूमि अधिग्रहण के लिए फडणवीस सरकार ने जारी किए 5,400 करोड़
Amravati Murder Case: चांदूर के जवला शहापुर में सनसनी; चरित्र पर संदेह के चलते पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या
नागपुर में सड़ी सुपारी से बन रहा था जानलेवा खर्रा, क्राइम ब्रांच ने की छापामार कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
अपनी-अपनी ताल
पूर्व शहर अध्यक्ष व विधायक ने मध्य नागपुर में बडकरा बौक पर जीत का शानदार जश्न मनाया। झालमुड़ी बांटी गई और जमकर केसरिया गुलाल उड़ाया गया, ढोल-ताशी की धुन पर जमकर डांस भी हुआ, वे पहले पार्टी कार्यालय धंतोली के जश्न में शामिल हुए थे।
फिर फोटो सेशन के बाद निकल गए, ऐसा ही पूर्व नागपुर में हुआ। पूर्व नागपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक के नेतृत्व में सतरंजीपुरा चौक पर अलग से जश्न मनाया। सबकी अपनी-अपनी ताल नजर आई।
इतना ही नहीं, नागपुर मनपा की एक महिला पदाधिकारी ने अपने एरिया धरमपेठ में अलग से जान का आयोजन किया हुआ था। यह सब देख राजनीतिक महकमे में एक चर्चा यह भी चल रही है कि विद्यमान अध्यक्ष के साथ दिखावे की एकजुटता दिखाई जा रही है, जबकि भीतरी खींचतान जमकर चल रही है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, पीड़िता रेस्क्यू; आरोपी महिला गिरफ्तार
नहीं पहुंचे विधायक सहित अनेक पदाधिकारी
पश्चिम बंगाल में भगवा लहराना बीजेपी का मिशन था जिसमे वह सफल रही। इतनी बड़ी जीत का जश्न तो बनता ही था, आश्चर्य की बात यह भी रही कि शहर भाजपा के पार्टी कार्यालय में आयोजित जश्न से दक्षिण के विधायक, सीएम के बेहद करीबी विधान परिषद सदस्य, पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, मनपा के अनेक पदाधिकारी दूर रहे, यह चर्चा का विषय बना रहा।
Bjp factionalism internal conflict celebration divide nagpur city politics analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर भाजपा में बढ़ती गुटबाजी: कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी खींचतान, जीत के जश्न में भी दिखी फूट
May 06, 2026 | 12:22 PMविवादों में घिरी भोपाल मेट्रो, कब्रिस्तान के नीचे अंडरग्राउंड लाइन का विरोध, वक्फ की जमीन पर निर्माण का आरोप
May 06, 2026 | 12:09 PMनागपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, पीड़िता रेस्क्यू; आरोपी महिला गिरफ्तार
May 06, 2026 | 12:08 PMMumbai BMC Drain Cleaning: मानसून से पहले BMC सख्त, 31 मई तक नाला सफाई पूरी करने का निर्देश
May 06, 2026 | 12:07 PMअमेरिका के ओहियो गवर्नर चुनाव में Vivek Ramaswamy की बड़ी जीत, रिपब्लिकन नामांकन पर कब्जा
May 06, 2026 | 12:06 PMन्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट में आई तेजी, भूमि अधिग्रहण के लिए फडणवीस सरकार ने जारी किए 5,400 करोड़
May 06, 2026 | 12:04 PMAmravati Murder Case: चांदूर के जवला शहापुर में सनसनी; चरित्र पर संदेह के चलते पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या
May 06, 2026 | 12:02 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM











