23 मार्च से हाई-टेक सिस्टम के साथ MUHS की लिखित परीक्षाएं, 43 हजार छात्र होंगे शामिल; 175 केंद्र तैयार

MUHS Exam Schedule 2026: एमयूएचएस ने शीतकालीन 2025 सत्र की लिखित परीक्षाओं की समय-सारणी जारी की है। 23 मार्च से 10 अप्रैल तक होने वाली इन परीक्षाओं में करीब 43,928 छात्र शामिल होंगे।
MUHS Written Exams to Begin on March 23 with High-Tech Systems; 43,000 Students to Participate; 175 Centers Ready
online exam system MUHS( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Maharashtra University of Health Sciences: नासिक महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (एमयूएचएस) ने शीतकालीन- 2025 सत्र के चौथे चरण की लिखित परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारणी घोषित कर दी है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संदीप कडू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये परीक्षाएं 23 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की गोपनीयता और गति में सुधार के लिए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार परीक्षा संचालन को पूरी तरह हाई-टेक बना दिया है।

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रश्नपत्र सीधे परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर प्रणाली के माध्यम से भेजे जाएंगे, पूरे महाराष्ट्र से लगभग 43,928 छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

सुचारू संचालन के लिए राज्य भर में 175 केंद्र बनाए गए हैं। केवल प्रश्नपत्र ही नहीं, बल्कि उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग और मूल्यांकन भी ऑनलाइन पद्धति से किया जाएगा।

इन पाठ्यक्रमों की होगी परीक्षा

इस चौथे चरण में स्नातक (यूजी) और स्नातकोतर (पीजी) के विभिन्न महत्वपूर्ण कोर्स शामिल हैं-एमबीबीएस प्रथम से चतुर्थ वर्ष (पुराने और 2019/2021 पैटर्न) आयुषः बीएएमएस, बीयूएमएस (2021) और बीएचएमएस (2022) के प्रथम व द्वितीय वर्ष, नर्सिंगः बीएससी (नर्सिंग) प्रथम सेमेस्टर, पीजी कोर्स एमडी एमएस (आयुर्वेद और यूनानी। अंतिम वर्ष, अन्य: MBA (2019) और एम। एससी फार्मास्युटिकल मेडिसिन (2023) के प्रथम सेमेस्टर।

परीक्षार्थियों के लिए 'रिपोर्टिंग' गाइडलाइंस

प्रश्नपत्रों के डिजिटल वितरण की प्रक्रिया को देखते हुए समय का पालन करना बेहद अनिवार्य है- अनिवार्य उपस्थितिः सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा, सुबह को पालीः छात्रों को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना है।

दोपहर की पालीः छात्रों को दोपहर 1 बजे उपस्थित होना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल सिस्टम में देरी होने पर छात्रों को प्रवेश मिलने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com