सम्राटकाल में खत्म हुआ कानून का खौफ? बिहार में माफियाओं ने मचाया भयंकर उत्पात, पुलिस को घेरकर बरसाईं गोलियां

Bihar News: बिहार में बालू माफियाओं ने हड़कंप मचा दिया। पुलिस को घेरकर खुलेआम गोलियां बरसाने का मामला सामने आया है। इस वारदात के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
Bihar News
पुलिस टीम पर हमला (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sand Mafia Attack On Police: राजधानी पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। पुलिस द्वारा अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर बड़ा हमला हुआ। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई और पथराव भी किया गया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को टिप मिली थी कि इलाके में 11 से 12 ट्रैकटरों के चरिए बड़ी मात्रा में अवैध खनन किया जा रहा था। टिप मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी गई और जैसे ही ट्रैकटरों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई वैसे ही स्थ्ति बिगड़ना शुरू हो गई माफिया अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पुलिस को चौतरफा घेर लिया।

कई पुलिसकर्मी हुए घायल

अचानक हुए इस हमले ने पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। बताया जा रहा है कि इस वारदात की वजह से करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मि घायल हो गए। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले को बिगड़ता देश पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की और किसी तरह हालात पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस द्वारा जब्त ट्रैक्टरों में से कुछ ट्रैक्टरों को भी माफियाओं द्वारा छुड़ा लिया गया और मौके से फरार हो गए।

चार ट्रैक्टर और 3 मोटरसाइकल जब्त

इस पूरी घटना के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई जारी रखते हुए 4 ट्रैक्टर और 3 मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। जब्त किए गए सभी वाहन अवैध बालू खनन में इस्तेमाल किए जा रहे थे। मामलें को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही सभी आरोपियों की पहचान में पुलिस जुट गई है और लगातार छापेमारी भी मारी जा रही है।

घटना के बाद तनाव का माहौल

इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। सुरक्षा को बढ़ाते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है लेकिन फिर भी बालू माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। बताया जा रहा है कि पटना समेत कई इलाकों में अवैध खनन बड़ी समस्या बना हुआ है। बालू माफियाओं का बड़ा नेटवर्क इस गतिविधी में शामिल है। अब इस ताजा घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और अवैध खनन के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com