उल्हासनगर मनपा की आमसभा गरमाई, पानी संकट और स्कूल मुद्दे पर तीखी बहस

Garbage Issue Ulhasnagar City Update: उल्हासनगर मनपा की आमसभा में कचरा, गंदगी और पानी संकट जैसे मुद्दों पर जोरदार हंगामा हुआ। नगरसेवकों ने प्रशासन से तत्काल सफाई और सुधार की मांग की।
ulhasnagar-municipal-budget-2026-27-e-bus-development-plan
उल्हासनगर मनपा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Ulhasnagar Municipal Meeting Chaos News: मनपा की आमसभा शहरवासियों के भावनात्मक मुद्दों के कारण काफी हंगामेदार रही।

इस सभा में नगरसेवकों ने प्रशासन से शहर में कचरे के ढेर, शहर के विभिन्न हिस्सों में जमा गंदगी, सार्वजनिक शौचालयों की दयनीय स्थिति और ध्वस्त इमारतों के मलबे में फेंके जा रहे कचरे जैसे मुद्दों पर जोरदार ढंग से सवाल उपस्थित किए। विशेष रूप से जन प्रतिनिधियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए गंदगी और बंद नालियों की तत्काल सफाई की मांग भी सदन के माध्यम से की।

विद्यालय संख्या 24 को लेकर तीखा प्रहार

  • शहर में पानी की कमी और 'चॉलमैन' के तबादले के मुद्दे पर भी बैठक में तीखी बहस हुई। जिससे कुछ समय के लिए सभागृह में तनावपूर्ण माहौल बन गया, नगरसेवक दुर्गा राय ने विद्यालय संख्या 24 का जिक्र करते हुए प्रशासन पर तीखा प्रहार किया।
  • स्थायी समिति और अन्य विशेष समितियों की नई संरचना की घोषणा की गई। शिवसेना (शिंदे समूह), वंचित बहुजन आघाड़ी और निर्दलीय सदस्यों ने गठबंधन बनाकर 'उल्हासनगर विकास आघाड़ी' का गठन किया है। इस गठबंधन की ओर से शिंदे शिवसेना के ओर से शिवसेना के वरिष्ठ नगरसेवक राजेंद्र सिंह भुल्लर उर्फ महाराज, दिलीप गायकवाड़, महेश सुखरमानी, जया प्रकाश माखीजा, कुलवंत सिंह सोहता, डिंपल नरेंद्र ठाकुर और विकास खरात के नाम स्थायी समिति के लिए तय किए गए। भाजपा की ओर से भाजपा के राजेश वधारिया, अर्चना करंकाले, कविता पंजाबी, रवि जगज्ञासी, दीपक शिरवानी, राजेश वानखेड़े, शंकर शेरी लुंड और संजय सिंह सहित कुल 16 सदस्यों के नाम घोषित किए गए।
Navbharat Live
navbharatlive.com