- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Election Amit Shah Warns Jungle Raj Return Attacks Rjd Sadhu Yadav
‘वे सत्ता में आए तो जंगल राज लौट आएगा’, अमित शाह ने साधु यादव का नाम लेकर बिहार को दी बड़ी चेतावनी
देश के गृह मंत्री शाह ने आज Bihar में चुनाव प्रचार किया। इस अवसर पर उन्होंने गोपालगंज में डिजिटल संबोधन के माध्यम से RJD पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस चुनाव को बिहार के भविष्य को तय करने वाला बताया।
- Written By: सौरभ शर्मा

गृह मंत्री अमित शाह (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar Election Amit Shah Warn Public Jungle Raj Again: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। आज देश के गृह मंत्री शाह चुनाव प्रचार के दौरान गोपालगंज में RJD पर खूब हमलाबर हुए। NDA और महागठबंधन के स्टार प्रचारकों ने एक-दूसरे पर तीखे हमले बोलते हुए प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजद पर सीधा निशाना साधते हुए चेतावनी दी है कि अगर वे सत्ता में लौटे तो राज्य में ‘जंगल राज’ वापस आ जाएगा। उन्होंने इस चुनाव को बिहार का भविष्य तय करने वाला बताया। वहीं, इधर महागठबंधन की ओर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ‘डबल इंजन सरकार’ पर जमकर हमला बोला।
अमित शाह ने शनिवार को गोपालगंज में एक रैली को खराब मौसम के कारण डिजिटल रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव तय करने का अवसर है कि बिहार का भविष्य किसे सौंपा जाए। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि एक तरफ ‘जंगल राज’ शुरू करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास करने वाली जोड़ी है। शाह ने खासतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई साधु यादव का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कारनामों को गोपालगंज के लोगों से बेहतर कोई नहीं जानता।
नरसंहार और पुराने मामलों की याद
गृह मंत्री ने राजद शासन के दौरान मध्य बिहार के उन गांवों के नाम भी गिनाए जो नरसंहारों के लिए सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने साधु यादव से जुड़े पुराने मामलों की भी याद दिलाई, जिनका जिक्र हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने भी बिना नाम लिए किया था। इसमें 1999 में मीसा भारती की शादी के दौरान एक शोरूम से जबरन कारें उठाने और शिल्पी गौतम हत्याकांड में नाम उछलने जैसे आरोप शामिल थे। शाह ने कहा कि गोपालगंज के लोगों ने 2002 के बाद से कभी भी राजद को वोट नहीं दिया है और उन्हें यकीन है कि वे इस रुझान को जारी रखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सुवेंदु नहीं तो कौन? बंगाल में बीजेपी खेलेगी ‘सरप्राइज कार्ड’, सीएम फेस पर सस्पेंस! समझिए शाह के दौरे के मायने
पंजाब ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा आरोप; कहा- ये धमाके BJP के इलेक्शन की तैयारी
500 FIR, 400 कार्यकर्ताओं को जेल…सुवेंदु अधिकारी का बड़ा खुलासा, नंदीग्राम में वेलकम के बीच एक्शन के संकेत
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
प्रियंका का ‘डबल इंजन’ सरकार पर वार
दूसरी ओर, बेगूसराय में प्रचार करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों से ‘डबल इंजन सरकार’ के वादों के झांसे में न आने की अपील की। उन्होंने एनडीए सरकार पर संविधान को कमजोर करने, समाज में विभाजन फैलाने और वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम काटने का आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि एनडीए के बड़े नेता जब बिहार आते हैं, तो वे बेरोजगारी, पलायन या किसानों की समस्या की बात नहीं करते। उन्होंने निजीकरण को लेकर भी सरकार को घेरा और 1.5 करोड़ नौकरियों के वादे को जनता को छलने की कोशिश बताया।
यह भी पढ़ें: ‘2013 के बाद देश में कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ’, NSA डोभाल बड़ा बयान, बताया 10 साल का हिसाब
अमित शाह ने अपने संबोधन में एनडीए के घोषणापत्र के वादों को भी दोहराया। उन्होंने ‘जीविका दीदियों’ को दो लाख रुपये तक की मदद और 27 लाख किसानों को दी जाने वाली 6,000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 9,000 रुपये सालाना करने का वादा किया। शाह ने यह भी कहा कि अगले पांच वर्षों में राज्य की सभी चीनी मिलें फिर से खोल दी जाएंगी।
Bihar election amit shah warns jungle raj return attacks rjd sadhu yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
May 06, 2026 | 04:47 PMरेलवे टिकटों का बड़ा खेल, विदेशी पर्यटक कोटे पर यात्रा कर रहे देशी यात्री, मध्य रेल ने शुरू की सख्त जांच
May 06, 2026 | 04:45 PMअंधा कानून या सिस्टम की बेरहमी? नेत्रहीन युवक की जमीन पर सरकार ने बना दिए अस्पताल-स्कूल, जानें पूरा मामला
May 06, 2026 | 04:44 PMअहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
May 06, 2026 | 04:44 PMमुंबई के आजाद मैदान में 57 दिनों से डटे शिक्षाकर्मी, अब महिलाएं करेंगी सामूहिक मुंडन; सरकार को दी चेतावनी
May 06, 2026 | 04:42 PMअरब सागर में फंसे Indian Vessel की पाकिस्तानी नौसेना ने की मदद, लेकिन जनरेटर नहीं हुआ ठीक
May 06, 2026 | 04:32 PMये दीदी की हार नहीं लोकतंत्र की हार है, संजय राउत ने दी चेतावनी, विपक्षी की एकजुटता पर बड़ा बयान
May 06, 2026 | 04:29 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













