-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Nsa Ajit Doval Speech No Major Terror Attack In India Since 2013 Pakistan Proxy War Expose
‘2013 के बाद देश में कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ’, NSA डोभाल बड़ा बयान, बताया 10 साल का हिसाब
- Written By: सौरभ शर्मा
देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval ने एक सनसनीखेज वाला बयान देते हुए कहा कि देश में पिछले दस वर्षों में आतंकवाद पर लगाम लगी है। उन्होंने कहा कि 2013 के बादे से कोई बड़ी आतंकी घटना नहीं हुई।

NSA डोभाल का पाकिस्तानी आतंकवाद पर बड़ा बयान (फोटो- सोशल मीडिया)
Ajit Doval on Pakistan Proxy War: राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने भारत की आंतरिक सुरक्षा पर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश ने आतंकवाद पर ऐतिहासिक काबू पाया है। डोभाल ने तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि 2013 के बाद से देश के अंदर कोई बड़ी आतंकी घटना नहीं हुई है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को छोड़कर, जिसे पाकिस्तान ‘प्रॉक्सी वार का थिएटर’ बनाए हुए है, पूरे देश में आतंकी वारदातों के न होने की बात कही।
एनएसए डोभाल ने कहा, “मैं पिछले दस साल का कैप्सूल लेता हूं, फैक्ट्स हैं।” उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2005 को एक बड़ी घटना हुई थी, लेकिन 2013 में देश के अंदर आखिरी बम धमाका हुआ। उन्होंने माना कि इसके बाद भी कई प्रयास जरूर हुए, कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया और विस्फोटक भी मिले। लेकिन, हमारी सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता ने इन सभी आतंकी योजनाओं को सफल नहीं होने दिया।
‘रेड जोन’ जिले अब सुरक्षित
आतंकवाद के साथ-साथ एनएसए डोभाल ने देश में वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) पर भी बात की। उन्होंने 2014 से तुलना करते हुए बताया कि अब नक्सलवाद केवल 11% क्षेत्रों तक ही सिमट कर रह गया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के अधिकांश जिले, जिन्हें पहले खतरनाक “रेड जोन” कहा जाता था, अब उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित घोषित किया जा चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
बॉर्डर कंट्रोल में है तो कहां से आ रहे आतंकी? फारूक अब्दुल्ला ने सरकार से मांगा जवाब- जिम्मेदार कौन?
Indus Waters Treaty: सिंधु जल संधि पर गिड़गिड़ाया पाक, भारत बोला- आतंक और पानी साथ नहीं बहेंगे
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
सिंधु जल संधि पर भारत का फैसला सही, पाकिस्तान ने खुद कमजोर किया भरोसे का रिश्ता; रिपोर्ट में बड़ा दावा
पाकिस्तान का ‘प्रॉक्सी वार’ और भारत का जवाब
NSA डोभाल ने पाकिस्तान की प्रॉक्सी युद्ध नीति (किसी के पीछे या छिपे हुए तरीके से युद्ध नीति) पर बोलते हुए स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से छिपी लड़ाई लड़ी जाती रही है। लेकिन, भारत के सुरक्षा बलों की सक्रियता के चलते वहां भी आतंकी नेटवर्क को लगातार निष्क्रिय किया गया है। उन्होंने भारत की नई सुरक्षा नीति की दिशा पर भी जोर दिया।
यह भी पढ़ें: ‘छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल, वे इस धरती के भांजे…’ रजत जयंती महोत्सव में पहुंचे PM मोदी
उन्होंने कहा, “अब हम केवल सुरक्षा उपायों तक नहीं रुकते, बल्कि यह सुनिश्चित करते हैं कि हर भारतीय खुद को सुरक्षित महसूस करे, चाहे खतरा आंतरिक हो या बाहरी।” NSA अजीत डोभाल ने स्पष्ट किया कि भारत ने अब ऐसा डर कायम किया है कि हर दुश्मन यह जानता है कि भारत अपने हितों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से जवाब देगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सरकारी नीतियों की सफलता नहीं, बल्कि भाग्य और जनता के सहयोग का भी परिणाम है।
Nsa ajit doval speech no major terror attack in india since 2013 pakistan proxy war expose
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तनाव के बीच अरामको को रिकॉर्ड मुनाफा! जानिए Saudi ने होर्मुज बंद होने पर क्या चाल चली
Aug 05, 2026 | 04:56 PMSawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
Aug 05, 2026 | 04:52 PMबुल्स और बियर्स की जंग के बाद संभला बाजार,152 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए किन शेयरों ने भरी उड़ान
Aug 05, 2026 | 04:51 PMसंभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मुसलमानों को भड़काया गया…सांसद बर्क की भी भूमिका
Aug 05, 2026 | 04:47 PMहाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
Aug 05, 2026 | 04:42 PMMahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
Aug 05, 2026 | 04:31 PMONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














